17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिआतिशी सरकार का बड़ा ऐलान, दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को बिना NOC...

आतिशी सरकार का बड़ा ऐलान, दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को बिना NOC मिलेगा बिजली कनेक्शन

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए आतिशी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. अब यहां रह रहे लोगों को बिजली कनेक्शन के लिए डीडीए द्वारा जारी किए गए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. बिना सर्टिफिकेट ही अब यहां के घरों में बिजली पहुंचेगी.

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशि ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रह रहे लोगों को बिजली कनेक्शन लेने के लिए एक शर्त ये लगा दी थी कि नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेकर आएं कि उनका मकान कॉलोनी लैंड पूलिंग जमीन पर नहीं है. इस पर दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है. अब बिजली कनेक्शन लेने और मीटर लगवाने के लिए डीडीए के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है.

अनधिकृत कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन देने का निर्देश
एजेंसी के मुताबिक, आतिशी ने कहा कि बिजली वितरण कंपनियों को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से एनओसी के बिना ही इन अनधिकृत कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन देने का निर्देश दिया गया था. डीडीए ने इस महीने की शुरूआत में ही डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को चार श्रेणियों में नए बिजली कनेक्शन प्रदान करने की अनुमति दी थी. जिसके तहत शहरीकृत गांवों और एमसीडी द्वारा नियमित की गई कॉलोनियों में कनेक्शन देना था.

इस मामले पर अधिकारियों ने कहा कि डीडीए ने उन सभी जमीनों पर ऐसे कनेक्शन की अनुमति दी है जहां उसने या किसी अन्य सरकारी एजेंसी ने पहले एनओसी जारी कर दिया है या जहां किसी भी सरकारी एजेंसी द्वारा विकास के लिए योजनाएं स्वीकृत हैं. उन सभी जगहों पर बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे.

पहले बिजली विभाग डीडीए से NOC मांग रहा था
दरअसल दिल्ली के अनधिकृत कॉलोनी में कनेक्शन देने के लिए बिजली विभाग डीडीए से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मांग रहा था. जिससे कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बिजली का कनेक्शन और घरों में मीटर नहीं लगाया जा रहा था. दिल्ली सरकार के फैसले बाद इन अनाधिकृत कालोनियों में रहने वाले लोगों को अब NOC की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...