17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'Waqf Land पर बनी है संसद', बदरुद्दीन अजमल बोले- बिना वक्फ की...

‘Waqf Land पर बनी है संसद’, बदरुद्दीन अजमल बोले- बिना वक्फ की जमीन को खाली कराए इस्तेमाल करना गलत

Published on

नई दिल्ली

एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने बुधवार को यह दावा करते हुए विवाद खड़ा कर दिया कि राजधानी दिल्ली में संसद भवन और इसके आसपास के इलाके वक्फ की संपत्ति पर बनाए गए हैं। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए अजमल ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में वसंत विहार के आसपास से लेकर एयर पोर्ट तक का क्षेत्र वक्फ संपत्ति पर बनाया गया है।

एआईयूडीएफ चीफ ने कहा, “ऐसी आवाजें उठ रही हैं और दुनिया भर में वक्फ संपत्तियों की एक लिस्ट भी सामने आई है – संसद भवन, आसपास के क्षेत्र और वसंत विहार के आसपास के क्षेत्रों से लेकर एयर पोर्ट तक का निर्माण वक्फ संपत्ति पर किया गया है। लोग यह भी कहते हैं कि हवाई अड्डे का निर्माण वक्फ संपत्ति पर किया गया है।“ उन्होंने कहा, “बिना अनुमति के वक्फ की जमीन का इस्तेमाल करना बुरा है। वक्फ बोर्ड के इस मुद्दे पर वे जल्द ही अपना मंत्रालय खो देंगे।”

वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक
इस बीच, वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक के दौरान संसदीय आचार संहिता के घोर उल्लंघन पर विपक्षी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। पत्र में विपक्षी सांसदों ने 14 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित समिति की बैठक के दौरान समिति अध्यक्ष जगदंबिका पाल द्वारा संसदीय आचार संहिता और प्रक्रिया के नियमों के कई उल्लंघनों का आरोप लगाया।

संसदीय समिति की बैठक के दौरान विपक्ष के सांसदों का वॉकआउट
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति की बैठक से मंगलवार को विपक्ष के कई सांसदों ने वॉकआउट किया। उनका आरोप था कि एक भाजपा सदस्य ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। दो दिनों में यह दूसरी बार है जब सांसदों ने बैठक से वॉकआउट किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कल्याण बनर्जी, गौरव गोगोई, ए राजा, मोहम्मद अब्दुल्ला और अरविंद सावंत सहित विपक्षी सदस्य संसदीय समिति की बैठक से उठ कर बाहर चले गए। करीब एक घंटे तक बैठक से दूर रहने के बाद विपक्षी सदस्य फिर से इसमें शामिल हुए। संसदीय समिति अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों के पक्ष सुन रही थी।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...