17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'वो वक्त बहुत अच्छा था', स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के साथ 17...

‘वो वक्त बहुत अच्छा था’, स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के साथ 17 साल पुरानी फोटो की शेयर

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ 17 साल पुरानी फोटो शेयर की है. इस फोटो में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर कर मालीवाल ने पुराने दिनों को याद कर लिखा- वो वक्त बहुत अच्छा था.

स्वाति मालीवाल ने जिस फोटो को शेयर किया है, उसमें अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के अलावा कई लोग दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो के बारे में मालीवाल ने बताया कि यह फोटो 2007 की है. जब उनका कॉलेज खत्म हो गया था और नौकरी छोड़कर अपना करियर समाज सेवा को समर्पित कर दिया था.

उन्होंने लिखा कि उस समय ना कोई पार्टी थी और न ही कोई सरकार. हम गरीब लोगों के काम करवाते थे, लेकिन उससे बहुत खुशी मिलती थी. उन्होंने आगे लिखा- वो वक्त बहुत अच्छा था.

बता दें कि इन दिनों स्वाति मालीवाल और अरविंद केजरीवाल के बीच रिश्ते बहुत खराब चल रहे हैं. उन्होंने केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पर मुख्यमंत्री आवास में मारपीट का आरोप लगाया था. इतना ही नहीं इस घटना के बाद वो पुलिस स्टेशन भी गईं थीं, हालांकि उन्होंने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी. इस मामले के बाद स्वाति और पार्टी के बीच दूरियां बढ़ गई थीं. उन्होंने जो भी आरोप लगाए वो या तो सोशल मीडिया पर लगाए या फिर पुलिस के सामने. इस घटना के बाद से स्वाति मालीवाल लगातार दिल्ली और एमसीडी सरकार की आलोचना कर रही हैं.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...