9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यबहराइच: सरफराज की बहन बोली- मेरे पिता, पति और देवर को भी...

बहराइच: सरफराज की बहन बोली- मेरे पिता, पति और देवर को भी उठा ले गई STF, एनकाउंटर का डर

Published on

बहराइच,

बहराइच हिंसा मामले के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एनकाउंटर के दौरान इनमें से दो को गोली लगी है. घायल हालत में सरफराज और फहीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सरफराज और फहीम मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के बेटे हैं. इस बीच अब्दुल हमीद की बेटी रुखसार का बयान सामने आया है. रुखसार ने आशंका जताई है कि एनकाउंटर में उसके भाई-पिता मारे जा सकते हैं.

बकौल रुखसार- कल शाम 4 बजे मेरे पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाइयों सरफराज और फहीम और एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ उठाकर ले गई थी. मेरे पति और मेरे बहनोई को भी उठाया गया है. हमें उनके बारे में किसी भी पुलिस स्टेशन से कोई जानकारी नहीं मिली है. इसलिए हमें डर सता रहा है कि वे मुठभेड़ में मारे जा सकते हैं.

बता दें कि बहराइच के महराजगंज कस्बे में हुई हिंसा के 2 आरोपियों का एनकाउंटर हो गया है. आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे. जिन आरोपियों का एनकाउंटर हुआ उनके नाम सरफराज उर्फ रिंकू और फहीम हैं. ये दोनों मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के बेटे हैं. अब्दुल हमीद के घर की छत पर ही रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या हुई थी. जिसके बाद हिंसा भड़क उठी थी.

खबर है कि इस एनकाउंटर को लेकर यूपी पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक चल रही है. इस बैठक में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं. मामले में अमिताभ यश ने बताया कि कैजुअल्टी नहीं हुई है, पुलिस द्वारा पांच आरोपी पकड़े गए हैं. यानि, कुल 5 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. इनमें एनकाउंटर में दो को गोली लगी है. एनकाउंटर नेपाल सीमा के पास हांडा बसेहरी नहर के पास हुआ है.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...