17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिवो सिर्फ आरोप लगाते हैं, सबूत नहीं देते, भारत ने जस्टिस ट्रूडो...

वो सिर्फ आरोप लगाते हैं, सबूत नहीं देते, भारत ने जस्टिस ट्रूडो को जमकर सुनाई खरी खोटी

Published on

नई दिल्ली

भारत ने कनाडा के साथ हालिया तनाव को लेकर अपनी बात रखी है। विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कनाडा को कड़े शब्दों में जवाब दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा आरोप लगाता रहता लेकिन वो कभी सबूत नहीं देता। ना ही उसने लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी में भारत की मदद की है।

‘आरोप लगाए लेकिन सबूत नहीं दिए’
भारत-कनाडा विवाद पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने इस मामले पर अपनी स्थिति बहुत स्पष्ट कर दी है। आपने देखा होगा कि पिछले दो दिनों में कई प्रेस रिलीज जारी की गई हैं, जिनमें हमारी स्थिति स्पष्ट की गई है। सितंबर 2023 से कनाडा सरकार ने हमारे साथ कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। कल, फिर से सार्वजनिक जांच के बाद एक बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि कनाडा ने गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन अभी तक इसका समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया है… जहां तक आरोपों का सवाल है, कल पीएम ट्रूडो ने खुद स्वीकार किया कि वे आरोपों के महत्व को कम आंकते हैं… हम अपने राजनयिकों के खिलाफ झूठे आरोपों को खारिज करते हैं’

‘कनाडा से 26 प्रत्यर्पण की अपील की’
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लोगों की गिरफ्तारी के लिए कनाडाई पक्ष से कुछ साल पहले और हाल में भी अनुरोध किया था। उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, किसी को गिरफ़्तार नहीं किया है…वे(कनाडा सरकार) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का बहाना देकर ऐसे अलगाववादी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे…उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है और इसके पीछे राजनीतिक मकसद भी है।” विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने कनाडा को 26 प्रत्यर्पण अनुरोध दिए हैं, अभी तक कनाडा की ओर से कुछ भी नहीं किया गया है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...