10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीति'गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध', NDA की मीटिंग...

‘गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध’, NDA की मीटिंग में बोले पीएम मोदी

Published on

चंडीगढ़ ,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के साथ ही गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी की.

पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि हमने सुशासन के पहलुओं और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के तरीकों पर व्यापक चर्चा की. हमारा गठबंधन (NDA) राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

एनडीए की बैठक के समापन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने जोर दिया कि शासन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए. पीएम ने कहा कि हमें ‘प्रो-पीपल, प्रो-गवर्नेंस- पी2जी2’ पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और इसे आगे बढ़ाना चाहिए. एनडीए शासित राज्यों के 17 सीएम और 18 डिप्टी सीएम ने हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि मीटिंग में 6 प्रस्तावों पर चर्चा की गई और उन्हें पारित किया गया.

पहला प्रस्ताव महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने पीएम की नीतियों के कारण हरियाणा में पार्टी की जीत पर रखा. हरियाणा में भाजपा को किसानों, युवाओं और पहलवानों का समर्थन मिला. इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया गया और प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 2025 में ‘संविधान का अमृत महोत्सव’ मनाने का एक और प्रस्ताव रखा.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...