4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यपंचकूला में बच्चों से भरी बस खाई में गिरी, 15 घायल, रेस्क्यू...

पंचकूला में बच्चों से भरी बस खाई में गिरी, 15 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published on

नई दिल्ली,

पंचकूला के मोरनी के नजदीक टिक्कर ताल के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें स्कूल के बच्चे सवार थे. जानकारी के अनुसार, ड्राइवर द्वारा तेज गति से बस चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकालना शुरू कर दिया. हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है. बताया जा रहा है कि बस टिक्कर ताल रोड पर थल गांव के पास पलट गई और खाई में जा गिरी.

घटना में करीब 10 से 15 बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मोरनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ बच्चों को पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में भी भेजा गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच के मुताबिक, पंजाब के मलेरकोटला के ननकाना साहिब स्कूल के बच्चे और स्टाफ के सदस्य घूमने के लिए पंचकूला के मोरनी हिल्स जा रहे थे. अचानक बस के पलटने से यह गंभीर हादसा हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...