3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्य'ज्यादा बच्चे पैदा करो', जनसंख्या को लेकर एकदम अलग है CM एन....

‘ज्यादा बच्चे पैदा करो’, जनसंख्या को लेकर एकदम अलग है CM एन. चंद्रबाबू नायडू का नजरिया

Published on

हैदराबाद

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बढ़ती बुजुर्ग आबादी को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए लोगों से अधिक संख्या में बच्चों को जन्म देने की अपील की है। सीएम ने खास तौर पर दक्षिणी राज्यों के परिवारों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या में गिरावट और युवाओं का पलायन राज्य के लिए खतरा बन सकता है। नायडू ने यह भी कहा है कि “जनसंख्या प्रबंधन” के तहत कानून लाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसमें बड़े परिवारों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

आबादी को लेकर नए कानून भी बनाने पर विचार कर रही सरकार
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख ने स्वीकार किया कि राज्य ने पहले एक कानून लागू किया था, जिसके तहत दो से अधिक बच्चों वाले व्यक्तियों को स्थानीय चुनाव लड़ने से रोका गया था। उन्होंने कहा कि इस कानून को निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “हम अब इसे बदलने पर विचार कर रहे हैं…सरकार अधिक बच्चों वाले परिवारों को अधिक लाभ दे सकती है।”

इस कानून से बड़े परिवारों को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा, और इससे जनसंख्या बढ़ाने को को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रजनन दर घटकर 1.6 हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत 2.1 से काफी कम है। यह स्थिति दक्षिणी राज्यों को बूढ़ी होती आबादी की समस्या में धकेल सकती है। नायडू ने चेताया कि अगर इस दिशा में कदम नहीं उठाए गए तो आंध्र प्रदेश को जापान और यूरोप की तरह बुजुर्गों की बड़ी संख्या से जूझना पड़ेगा।

नायडू ने बताया कि आंध्र प्रदेश के कई गांवों में केवल बुजुर्ग लोग बचे हैं, जबकि युवा आबादी बेहतर अवसरों की तलाश में शहरों की ओर चली गई है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन और विकास पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि परिवारों को बढ़ावा देकर इस समस्या से निपटा जा सकता है।

नायडू पहले भी 2018 में इसी तरह की अपील कर चुके हैं। तब उन्होंने राज्य की उम्रदराज़ होती जनसंख्या की समस्या पर चेताया था और अधिक बच्चे पैदा करने वाले परिवारों को प्रोत्साहन देने का सुझाव दिया था। आंध्र प्रदेश की जनसंख्या में गिरावट और तेलंगाना के गठन के बाद हुए जनसांख्यिकीय बदलावों पर भी उन्होंने प्रकाश डाला।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...