17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली: BJP ने जारी की सीएम आवास की इन्वेंट्री लिस्ट, कहा- करोड़ों...

दिल्ली: BJP ने जारी की सीएम आवास की इन्वेंट्री लिस्ट, कहा- करोड़ों का सामान गायब, आतिशी ने किया पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बंगले का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. बीजेपी लगातार मुख्यमंत्री आवास में हुए रेनोवेशन का मुद्दा उठाकर आम आदमी पार्टी को घेर रही है. दिल्ली बीजेपी ने हाल ही में PWD द्वारा मुख्यमंत्री आवास 6, फ्लैग रोड की इन्वेंट्री (सामान) के डॉक्यूमेंट्स जारी करते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि लंबे समय से बीजेपी ये मांग कर रही है कि मुख्यमंत्री आवास को मीडिया के सामने लाया जाए और आज जो इन्वेंट्री लिस्ट (सामान की सूची) सामने आई है, उससे ये जाहिर होता है कि आखिर अरविंद केजरीवाल इस बंगले में मीडिया को इन्वाइट क्यों नहीं कर रहे थे.

भारतीय जनता पार्टी ने PWD की जो इन्वेंट्री लिस्ट जारी की है, उसमें बंगले में 1 करोड़ की टॉयलेट सीट का जिक्र है, बंगले में 5.6 करोड़ रुपए के पर्दे लगे हैं. अल्ट्रा स्लिम, स्मार्ट 4K टीवी लगा है जो कि वॉयस कंट्रोल्ड हैं. इसकी कीमत कीमत 64 लाख रुपए है. 15 करोड़ से ज्यादा की सैनिटरी फिटिंग की गई है. 5 करोड़ से ज्यादा का सजावटी सामग्री था, जो अब गायब है.

बीजेपी ने लगाया सामान गायब होने का आरोप
बीजेपी का आरोप है कि मुख्यमंत्री आवास पर पूरी तरह से स्वचालित, सेंसर युक्त TOTO स्मार्ट टॉयलेट सीट लगाई गई थी, जिसमें ऑटोमैटिक ओपन-क्लोज सीट, हीटेड सीट, वायरलेस रिमोट डियोडोराइजर और ऑटोमैटिक फ्लशिंग जैसी सुविधाएं थीं, लेकिन अब ये गायब हैं. इस तरह की एक टॉयलेट सीट की कीमत 10-12 लाख रुपये के बीच है. इसके साथ ही कई करोड़ रुपए की लागत का सजावटी सामान भी गायब है. बीजेपी ने मांग की कि बंगले में मीडिया को आमंत्रित किया जाए.

सीएम आवास की हर वस्तु का खुलासा करने की मांग
दिल्ली बीजेपी ने कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी को नैतिक रूप से कार्य करना चाहिए और बंगले में प्रवेश करने से पहले सभी मीडियाकर्मियों को आमंत्रित करना चाहिए, ताकि वे इस विलासिता से भरे निवास में हर वस्तु का सार्वजनिक रूप से खुलासा कर सकें.

सीएम आतिशी ने किया पलटवार
बीजेपी के आरोपों पर सीएम आतिशी ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी यह बंगला जिसे चाहे उसे अलॉट कर सकती है. आम आदमी पार्टी बंगले के लिए सरकार में नहीं आई है. वह दिल्ली की जनता के काम करने के लिए सत्ता में आई है और दिल्ली की जनता के दिल में रह सकती है. आतिशी ने कहा कि हम दिल्लीवालों की सेवा करने आए हैं. अगर बीजेपी की केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री को CM आवास देना नहीं चाहती तो वह उन्हें मुबारक. हम दिल्लीवालों के लिए सड़क पर रहकर भी काम कर लेंगे. हम जनता के दिलों में बसते हैं. BJP चाहे कितनी भी गंदी राजनीति कर ले, वह हमें रोक नहीं पाएंगे.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...