4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यमोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने आए लोगों को बना दिया BJP का मेंबर,...

मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने आए लोगों को बना दिया BJP का मेंबर, मरीजों को नींद से उठाकर पूछा OTP

Published on

राजकोट,

गुजरात के राजकोट जिले के एक अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने आए 350 मरीजों को नींद से उठाकर उन्हीं के मोबाइल नंबर और ओटीपी से बीजेपी सदस्य बनाए जाने का मामला सामने आया है. इसका वीडियो बनाकर एक मरीज ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद बीजेपी को इस पूरे मामले पर स्पष्टता जारी करनी पड़ गई.

ओटीपी पूछा और बना दिया बीजेपी का सदस्य
जानकारी के मुताबिक राजकोट के जूनागढ़ के कमलेश ठुम्मर अपनी आंखों का ऑपरेशन करवाने जीटी सप्ताह राजकोट के रणछोड़ दास ट्रस्ट अस्पताल में दाखिल हुए थे. इस दौरान उनके साथ करीब 350 मरीज भी थे. इस दौरान सभी को सदस्यता अभियान के तहत बीजेपी का सदस्य बनाया गया.

इस बारे में बात करते हुए दर्दी कमलेश ठुम्मर ने कहा कि देर रात जब हम सब सो रहे थे, तभी एक व्यक्ति आया और सभी का मोबाइल नंबर लेकर ओटीपी पूछ रहा था. इस दौरान उसने मुझसे भी ओटीपी पूछा. वहीं, जब मैंने ओटीपी भेज दिया तो मैसेज आया कि आप बीजेपी सदस्य बन गए हैं. इस पर मैंने उसे पूछा कि क्या तुम मुझे बीजेपी का सदस्य बना रहे हो??” तो उसने कहा कि इसके बिना किसी का उद्धार नहीं. फिर मैंने उसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया.

बीजेपी ने किया इनकार
ये खबर जब मीडिया में पहुंची तब रणछोड़ दास ट्रस्ट के शांति बाडोलिया ने साफ कह दिया कि ये हमारा आदमी नहीं है. ये किसी मरीज के जान पहचान का होगा. हम इस बारे में जांच कर रहे हैं. पूरे मामले में बीजेपी के गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष गोरधन जड़फिया का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि हमने किसी को ऐसे बीजेपी का सदस्य बनाए जाने को लेकर नहीं कहा है और न ही हमारे बीजेपी कार्यालय से किसी को इस तरह मैसेज भेजा जाता है. फिर भी अगर कोई इस तरह सदस्य बना रहा है तो हम इसकी जांच जरूर करेंगे.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...