12.9 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeराष्ट्रीयचर्चित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन को मिली बड़ी राहत, अमित शाह को...

चर्चित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन को मिली बड़ी राहत, अमित शाह को कहा थैंक्स

Published on

नई दिल्ली

बांग्लादेश की प्रसिद्ध लेखिका और सोशल एक्टिविस्ट तस्लीमा नसरीन को मोदी सरकार से बड़ी राहत मिली है। तसलीमा नसीम का भारत में रहने का रेजिडेंसी परमिट रिन्यू हो चुका है। हालांकि इसको लेकर उन्होंने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को सोशल मीडिया पर धन्यवाद कहा है।

अमित शाह को तस्लीमा नसरीन ने कहा धन्यवाद
सोमवार को ही तस्लीमा नसरीन ने सोशल मीडिया पर अमित शाह को टैग करते हुए अपना परमिट रिव्यू करने की अपील की थी। तस्लीमा नसरीन ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह भारत को अपना दूसरा घर मानती है और पिछले 20 सालों से यहां रह रही हैं। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई के बाद से उनका रेजिडेंसी परमिट रिन्यू नहीं हो रहा था और वह बेहद चिंतित हैं। अपने ट्वीट को कोट करते हुए तस्लीमा नसरीन ने अमित शाह को धन्यवाद कहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका परमिट बढ़ाया जा चुका है।

तस्लीमा नसरीन इस्लामी कट्टरपंथियों के निशाने पर रही हैं। 1993 में ही उनके खिलाफ एक फतवा जारी किया गया था, जिसके बाद उन्हें बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था। उन्होंने किताब ‘लज्जा’ लिखी थी, जिसके बाद कट्टरपंथियों ने उनके खिलाफ हिंसा का सहारा लिया था। अपनी किताब में उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों के उत्पीड़न का जिक्र किया था।

वर्तमान में बांग्लादेश की स्थिति पर भी तस्लीमा नसरीन खुलकर बोलती हैं और वहां की सरकार की आलोचना करती हैं। तस्लीमा नसरीन ने बांग्लादेश की नई सरकार व्यवस्था को अवैध बताया है और शेख हसीना को ही वहां का नेता माना है। तस्लीमा नसरीन स्वीडन की नागरिक हैं क्योंकि उनके पास स्वीडिश नागरिकता है। लेकिन पिछले 20 साल से वह भारत में रह रही हैं।

बता दें कि अगस्त महीने में हिंसक विरोध प्रदर्शन के कारण शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था। इसके बाद वहां पर नई सरकार का गठन हुआ था। यह अंतरिम सरकार है और मोहम्मद युनूस को सरकार का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। हिंसक प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर काफी जुल्म हुआ और प्रताड़ित किया गया।

Latest articles

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...