13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयCSMT शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे ने जारी...

CSMT शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Published on

नागपुर

महाराष्ट्र के नागपुर में कलमना रेलवे स्टेशन के पास CSMT शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन संख्या 18029) के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस रेल हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं हैं। कलमना रेलवे स्टेशन के पास हुए इस हादसे की वजह से ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ है, रेलवे की टीम रिस्टोरेशन के काम में जुटी हुई है।

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के सीनियर DCM दिलीप सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 18029 CSMT शालीमार एक्सप्रेस के दो कोच- S2 और पार्सल वैन नागपुर में कलमना रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। रेलवे प्रशासन इस ट्रेन के यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए पूरे प्रयास कर रहा है। हादसे में किसी की जान जाने की कोई खबर नहीं है। रेलवे द्वारा हादसे को लेकर एक हेल्पलाइन शुरू की गई है और यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं दी जा रही हैं

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...