20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपीएम मोदी-जिनपिंग की मीटिंग से क्या LAC पर सामान्य होंगे हालात? विदेश...

पीएम मोदी-जिनपिंग की मीटिंग से क्या LAC पर सामान्य होंगे हालात? विदेश सचिव ने दिया ये जवाब

Published on

नई दिल्ली,

रूस के कजान शहर में आयोजित BRICS सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई. 2020 में गलवान झड़प के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बाइलेटरल मीटिंग थी. करीब एक घंटे चली मीटिंग में दोनों देशों के नेताओं ने सीमा सुरक्षा से लेकर तमाम मुद्दों पर बातचीत की. मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत और चीन के बीच संबंध महत्वपूर्ण है. ये संबध ना केवल दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण हैं बल्कि दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए भी अहम है. एक दूसरे का सम्मान, भरोसा, संवेदनशीलता संबंधों को आगे का रास्ता दिखाएगी.

लेकिन सवाल यही है कि जिस चीन ने 1962 से लेकर डोकलाम और गलवान तक बार-बार भरोसा तोड़ा है उस पर भारत आगे कैसे और कितना यकीन कर पाएगा? इस सवाल का जवाब विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने उस समय दिया जब द्विपक्षीय वार्ता की ब्रीफिंग के लिए विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई. इस दौरान एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद क्या ये कहा जा सकता है की भारत और चीन के बीच रिश्ते अब सामान्य हो गए हैं और क्या चीन पर अब भरोसा किया जा सकता है?

इसके जवाब में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि पिछले दो दिन में जो कदम हमने उठाए गए हैं, वो हमारे सामने हैं. इन पर जो काम हुआ है वो काफी समय से चल रहा है. इनसे हमारी एक तरह से जो प्रक्रिया है सामान्य रिश्ते बनाने के लिए, वो यात्रा एक तरह से चल पड़ी है. जो पीछे अभी समझौता हुआ है उससे सीमा पर शांति का रास्ता अब खुल गया है. रास्ते पर अब चलने की हम दोनों (भारत-चीन) को आवश्यकता है और जहां तक चीन पर भरोसे का सवाल है, जो हम दोनों के बीच आगे चल के प्रतिक्रिया होगी, हमे आशा है कि उससे भरोसा बढ़ेगा दोनों देशों के बीच.

द्विपक्षीय बातचीत से LAC पर हालात ठीक हो जाएंगे?
इससे पहले एक अन्य सवाल कि इस द्विपक्षीय बातचीत से LAC पर हालात ठीक हो जाएंगे? इसके जवाब में विदेश सचिव ने कहा कि हम निश्चित रूप से उम्मीद करते हैं कि इससे निश्चित रूप से एलएसी पर स्थिति में सुधार होगा. जहां तक विश्वास निर्माण उपायों से संबंधित सवाल की बात है तो हमारे पास कई विश्वास निर्माण उपाय हैं और ये लगातार विकसित होते रहते हैं क्योंकि दोनों पक्ष एक बार फिर कई प्रारूपों में जुड़ते हैं. यह निश्चित रूप से एक ऐसा विषय है जिसके बारे में मुझे लगता है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा होगी. बाकी बॉर्डर पर सैन्य स्थिति के बारे में सैन्य नेतृत्व ही सही बता पाएंगे क्योंकि यह ऑपरेशनल मामलों से संबंधित है.

लद्दाख मुद्दे पर आम सहमति का स्वागत करते हैं: पीएम मोदी
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-चीन संबंध न केवल हमारे लोगों के लिए, बल्कि वैश्विक शांति, स्थिरता और प्रगति के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं. पीएम ने कहा, “हम 5 साल बाद औपचारिक बैठक कर रहे हैं. हमारा मानना ​​है कि भारत-चीन संबंध न केवल हमारे लोगों के लिए, बल्कि वैश्विक शांति, स्थिरता और प्रगति के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं. हम सीमा पर पिछले 4 वर्षों में उत्पन्न मुद्दों पर बनी आम सहमति का स्वागत करते हैं. सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए. आपसी विश्वास, आपसी सम्मान और आपसी संवेदनशीलता हमारे संबंधों का आधार बने रहना चाहिए.”

जिनपिंग का भारत-चीन संबंधों को सकारात्मक बनाए रखने का आह्वान
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूसी शहर कज़ान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. चर्चा में, शी ने चीन और भारत के बीच सहयोग के महत्व पर जोर दिया, प्राचीन सभ्यताओं और विकासशील देशों के रूप में उनकी साझा स्थिति का उल्लेख किया.

चीनी पक्ष द्वारा जारी एक प्रेस बयान के अनुसार, शी ने जोर देकर कहा कि चीन और भारत के बीच सकारात्मक संबंध बनाए रखना दोनों देशों और उनके नागरिकों के मूल हितों के अनुरूप है. उन्होंने दोनों देशों के बीच संचार और सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया, किसी भी विरोधाभास या मतभेद को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने की आवश्यकता पर बल दिया. जिनपिंग ने दोनों देशों से विकासशील देशों के लिए एक उदाहरण स्थापित करने, बहुध्रुवीय दुनिया को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में अधिक लोकतंत्रीकरण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया.

Latest articles

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...