21.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़आनंद नगर सिविल अस्पताल परिसर में बनेंगे स्टॉफ क्वाटर्स, अस्पताल शीघ्र शुरू...

आनंद नगर सिविल अस्पताल परिसर में बनेंगे स्टॉफ क्वाटर्स, अस्पताल शीघ्र शुरू होगा

Published on

भोपाल :

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि आनंद नगर में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ के निवास के लिए स्टॉफ क्वाटर्स भी बनाए जायेंगे। राज्य मंत्री श्रीमती गौर बुधवार को आनंद नगर सिविल अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर रही थीं।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि सिविल अस्पताल परिसर में पर्याप्त स्थान है। उन्होंने एसडीएम एम.पी. नगर श्री एल.के. खरे को सिविल अस्पताल परिसर के आसपास के अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आनंद नगर सिविल अस्पताल क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा के लिए जल्दी शुरू किया जायेगा। अस्पताल भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। अस्पताल के लिए स्टॉफ और इक्युपमेंट्स आदि की भी स्वीकृति हो चुकी है। अस्पताल परिसर में स्टॉफ क्वाटर्स बनने से अस्पताल में काम करने वाले स्टॉफ को भी सुविधा होगी।

Latest articles

पटेल नगर दादाजी धाम मंदिर में पद्मिनी एकादशी पर विशेष आयोजन, सामूहिक विष्णु सहस्रनाम पाठ और भजनों से गूंजा परिसर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

अयोध्या बायपास का वह महकता कोना अब वीरान: विकास की भेंट चढ़ा गुप्ता दंपत्ति का 15 साल पुराना ‘सपनों का बगीचा’

भोपाल। आधुनिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का बिगड़ना इंसानी भावनाओं को किस...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...