18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपश्चिम एशिया पूर्ण युद्ध की कगार पर, फिलिस्तीनियों के साथ नाइंसाफी हुई,...

पश्चिम एशिया पूर्ण युद्ध की कगार पर, फिलिस्तीनियों के साथ नाइंसाफी हुई, ब्रिक्स के मंच से पुतिन का बड़ा बयान

Published on

मॉस्को

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गाजा और लेबनान में जारी लड़ाई के चलते पश्चिम में बढ़े तनाव पर फ्रिक जाहिर की है। गुरुवार को कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अपने भाषण में व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि गाजा, लेबनान और ईरान के साथ इजरायल के तनाव की वजह से पश्चिम एशिया इस वक्त एक पूर्ण युद्ध (फुल स्केल वार) के कगार पर है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ब्रिक्स की बैठक में कहा, ‘गाजा में एक साल पहले इजरायल का सैन्य हमला शुरू हुआ था, ये लड़ाई हालिया दिनों में लेबनान तक फैल गई है। इससे क्षेत्र के अन्य देश भी प्रभावित हो रहे हैं। इजरायल और ईरान के बीच टकराव का स्तर भी तेजी से बढ़ा है। यह सब एक सीरीज में चल रहा है। इस तरह की श्रंखलाबद्ध प्रतिक्रिया पूरा क्षेत्र को पूर्ण पैमाने पर युद्ध के कगार पर खड़ा करती है।’

‘फिलिस्तीन को मान्यता के बिना नहीं सुलझेगा मामला’
फिलिस्तीनी और इजरायल के दशकों पुराने संघर्ष पर पुतिन ने कहा कि एक फिलिस्तीनी देश के निर्माण के बिना ये सब खत्म नहीं होगा। इस पूरे क्षेत्र में हिंसा और लड़ाई की वजह भी यही है। ऐसे में एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी देश का बनना जरूरी है। पुतिन ने फिलिस्तीनी नेता महमूद अब्बास की मौजूदगी में ये बातें कहीं, जो ब्रिक्स समिट के लिए रूस में हैं।

रूसी राष्ट्रपति ने इस दौरान कहा कि फिलिस्तीन के लोगों के साथ दशकों तक नाइंसाफी हुई है। फिलिस्तीनी लोगों के साथ हुए ऐतिहासिक अन्याय को सुधारने की जरूरत है। फिलिस्तीनी क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और महासभा में पारित टू-स्टेट फॉर्मूला को लागू करना होगा। ऐसा करने पर ही ये मामला हल होगा। जब तक यह नहीं हो जाता, हिंसा के दुष्चक्र को तोड़ना संभव नहीं है।

एक साल से गाजा में चल रही लड़ाई
पश्चिम एशिया में बीते एक साल से लगातार तनाव है। 7 अक्टूबर, 2023 के हमास के हमले के जवाब में इजरायल ने गाजा पर बमबारी शुरू की थी। इसके बाद से लगातार लड़ाई जारी है। वहीं इस महीने की शुरुआत से इजरायल ने लेबनान में भी हमले शुरू किए हैं। इन दो मोर्चों के अलावा ईरान और इजरायल भी एक-दूसरे पर मिसाइल बरसा चुके हैं। इससे पूरे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...