21.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल की झांसी यूनिट में स्क्रैप कॉपर का बड़ा घोटाला

बीएचईएल की झांसी यूनिट में स्क्रैप कॉपर का बड़ा घोटाला

Published on

– जब बीएचईएल के अपर महाप्रबंधक ने कारखाने के गेट से निकाल दिया बिना इनवाइज काटे के ट्रक
– झांसी बीएचईएल के फाइनेंस विभाग ने नहीं काटा जा इनवाइज और दर्ज करवाई थी आपत्ति

भेल भोपाल।

बीएचईएल की झांसी यूनिट में कुछ माह पूर्व करीब 25 करोड से ज्यादा स्क्रेप घोटाले की जांच सेंट्रल विजिलेंस कमीशन द्वारा की जा रही है। कितना बडा घोटाला पहली बार चर्चाओं में आया है। जिस कंपनी को स्र्केप कॉपर कारखाने से बाहर ले जाने का कांट्रेक्ट दिया था वह लंबे समय से तौल कांटे पर चिप लगाकर लाखों की हेराफेरी कर रहा है। कारखाने में खाली गाडी प्रवेश करने के बाद तौल कांटे पर आरटीओ रजिस्ट्रेशन का वेट तौलकर पिफर लोड भरकर वापस कारखाने से बाहर जाता था।

सूत्र बताते हैं कि आरटीओ रजिस्ट्रेशन में वेट लिखा होता है। इसकी जानकारी झांसी फाइनेंस विभाग को जब पता लगी तो विभाग ने ट्रक वेट का अंतर चैक करने के बाद इनवाइज बिल नहीं काटा। इसलिए यह ट्रक कारखाने से बाहर नहीं जा सकता था। पुष्ट सूत्रों के अनुसार बीएचईएल झांसी के एक अपर महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी ने फाइनेंस विभाग की आपत्ति इनवाइज बिल न काटने के बाद भी एक अपर महाप्रबंधक ने मामले को दबाने के लिए स्र्केप कॉपर से भरे ट्रक को डायरेक्ट कारखाने से बाहर निकाल दिया और ड्राइवर गाडी लेकर भाग गया। जब दोबारा गाडी स्र्केप कॉपर भरने आई तब यह मामला विजिलेंस विभाग को बताया गया तब जाकर कार्रवाई शुरू हो सकी।

सूत्र यह भी बताते हैं कि तौल कांटे में चिप लगाकर करोडों की हेराफेरी की जा रही है। यूं तो इस मामले को दबाने की काफी कोशिश भी की, लेकिन दुर्भाग्यवश हैदराबाद में चल रही विजिलेंस मीटिंग में झांसी विजिलेंस के एक अफसर ने सीएमडी और सीवीओ को यह सारी हेराफेरी की जानकारी दे डाली तब कहीं जाकर कार्रवाई शुरू हो गई। खास बात यह है कि इस मामले में बीएचईएल के सीएमडी और सीवीओ ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला गंभीर है। आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे बीएचईएल को भारी नुकसान उठाना पडा।

बीएचईएल के 6 अधिकारी और सुपरवाइजर सस्पेंड
बीएचईएल की झांसी यूनिट में करीब 25 करोड़ से ज्यादा का कॉपर घोटाला पकड़ा गया है। इस मामले में भेल झांसी के 6 अफसर और सुपरवाइजर एपी सांभल, केके गौतम, मनोज साहू, श्री भल्ला, सुनील कुमार सभी सुपरवाइजर और एक ठेका श्रमिक हरिराम को सस्पेंड कर दिया। इससे कंपनी को करोड़ों का चूना लग गया। मामला स्र्केप कॉपर घोटाले का है। गुरुवार को झांसी के सीनियर डीजीएम व प्रवक्ता दिनेश परते बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मोबाइल पर बात ही नहीं की बल्कि मीटिंग में बैठे होने का मैसेज डालते रहे।

Latest articles

पटेल नगर दादाजी धाम मंदिर में पद्मिनी एकादशी पर विशेष आयोजन, सामूहिक विष्णु सहस्रनाम पाठ और भजनों से गूंजा परिसर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

अयोध्या बायपास का वह महकता कोना अब वीरान: विकास की भेंट चढ़ा गुप्ता दंपत्ति का 15 साल पुराना ‘सपनों का बगीचा’

भोपाल। आधुनिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का बिगड़ना इंसानी भावनाओं को किस...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...