21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़सोनागिरी के बीमा अस्पताल में पीएफ न मिलने के कारण पत्नि की...

सोनागिरी के बीमा अस्पताल में पीएफ न मिलने के कारण पत्नि की हो गई मौत और स्टाफ नर्स की बेटी की नहीं हो रही है शादी

Published on

— मानित प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की नहीं ले रहा सुध

भेल भोपाल।

मध्यप्रदेश सरकार ने 28 जून 2023 को निगम से एमओयू करते हुए कर्मचारी राज्य बीमा भोपाल के चिकित्सालय को निगम के चिकित्सालय में परिवर्तित करते हुए‘जहाँ है, जैसे है’ की व्यवस्था के तहत निगम को दे दिया था। राज्य के कर्मचारियों को मानित प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने के लिए स्थांतरित कर दिया था, लेकिन कर्मचारी इस व्यवस्था से परेशान हो रहे हैं और उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। इसके चलते एक कर्मचारी की पत्नि का इलाज न होने के कारण मृत्यु हो गई तो दूसरी ओर अस्पताल की एक महिला स्टाफ नर्स की बेटी का विवाह तक नहीं हो पा रहा है। वह शादी की तैयारी करे तो कैसे करे जब उसे अपनी ही पीएफ की राशि नहीं मिल रही है।

कर्मचारियों को निगम के कर्मचारियों की तरह न तो वेतन भत्ते ( डीए, एचआरए, टीए, अन्य भत्ते) दिए जा रहे हैं और न ही राज्य के कर्मचारियों की तरह डीए के एरियर का भुगतान किया जा रहा है। कर्मचारियों को उनके जीपीएफ का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। पिछले छह महीने से कर्मचारियों जीपीएफ निकालने के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन उनको पीएफ का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है, जबकि कर्मचारियों को पीएफ अपने बीमारी के इलाज, बच्चों की शादी, जैसे आवशयक काम के लिए निकलता है। कर्मचारियों के पीएफ एवं अन्य कटौती भी समय पर जमा नहीं किए जाने से उन पर मिलने वाले ब्याज का भी नुकसान प्रतिमाह हो रहा है।

इन सब अव्यस्थाओं के चलते कई कर्मचारी मानित प्रतिनियुक्त पर काम नहीं करना चाहते है। उन्होंने राज्य सरकार को पत्र लिख कर कार्य करने की असहमति व्यक्त की है । कई कर्मचारियों का स्थानातंरण भी कर दिया गया है और कई कर्मचारियों की निगम ने पहले ही वापस कर दिया है, लेकिन कई कर्मचारियों को निगम द्वारा राज्य सरकार में वापस नहीं भेजा जा रहा है। ऐसे कर्मचारियों को सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद भी वापस नहीं भेजा जा रहा है । कर्मचारी संगठनों द्वारा राज्य शासन और केंद्र शासन को विभिन्न मांगों और समस्याओं का निराकरण करने के लिए ज्ञापन भेजा गया है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। श्रम मंत्रालय का निगम होने बावजूद श्रम कानून और नियमों को दरकिनार करते हुए मानित प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे कर्मचारियों को निगम एक चिकित्सालय में दो तरह के वेतन का भुगतान कर रहा है ।

जबकि श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नियम के अनुसार कोई भी नियोक्ता वेतन देने में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं कर सकता है। राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के पीएफ, डीए के एरियर, समय मान के एरियर जैसे महत्वपूर्ण भुगतान करने के लिए कोई कार्यवाही कर रही है। कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है और अपने वेतन एरियर और पीएफ को लेकर चिंतित है। जल्द ही कोई निर्णय राज्य सरकार द्वारा नहीं लिए जाने से कर्मचारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड सकता है। दिवाली बिना पैसे के मनाना पड़ सकती है।

पत्नि की हो गई मौत, लेकिन नहीं मिला पीएफ
बदकिस्मती यह है कि जिस कंपनी में नौकरी कर रहे हैं वे कंपनी हमारा अपना पीएफ देने को तैयार नहीं है। चार माह पहले पीएफ निकालने के लिए अस्पताल में आवेदन दिया था, लेकिन पीएफ का पैसा नहीं मिला और एक सितंबर को मेरी पत्नि का इलाज नहीं हो पाने के कारण मौत हो गई। आज भी पीएफ का पैसा नहीं मिला।
श्यामलाल, कर्मचारी, राज्य बीमा चिकित्सालय, सोनागिरी

बेटी की शादी नहीं हो पा रही
22 नवंबर को मेरी बेटी की शादी होनी है, लेकिन डेढ महीने पहले पीएफ निकालने का आवेदन देने के बाद भी आज तक पीएफ की राशि नहीं आई है। इसके चलते मैं बेटी के विवाह की तैयारी नहीं कर पा रही हूं। विभाग काम तो करा है केंद्र का, बीमार होने के बाद भी डयूटी कर रही हूं।
श्यामवती बाई, स्टाफ नर्स, राज्य बीमा चिकित्सालय, सोनागिरी

इस संबंध में कुछ कर्मचारियों को ईपीएफ निकालने में कुछ परेशानियां हो रही हैं। इसके लिए ईएसआई डायरेक्टर इंदौर को पत्र लिखा है जल्दी ही निराकरण होगा।
शैलेष चौधरी, सुप्रीटेंडेंट, राज्य बीमा चिकित्सालय सोनागिरी, भेल

Latest articles

चिकन शॉप के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखे तीन बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा दुकान के बाहर खड़ी एक...

पटेल नगर दादाजी धाम मंदिर में पद्मिनी एकादशी पर विशेष आयोजन, सामूहिक विष्णु सहस्रनाम पाठ और भजनों से गूंजा परिसर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

अयोध्या बायपास का वह महकता कोना अब वीरान: विकास की भेंट चढ़ा गुप्ता दंपत्ति का 15 साल पुराना ‘सपनों का बगीचा’

भोपाल। आधुनिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का बिगड़ना इंसानी भावनाओं को किस...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...