9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यसंजय राउत को नहीं जाना पड़ेगा जेल, कोर्ट ने बीजेपी नेता से...

संजय राउत को नहीं जाना पड़ेगा जेल, कोर्ट ने बीजेपी नेता से जुड़े इस मामले में दी जमानत

Published on

मुंबई

शिवसेना नेता (यूबीटी) संजय राउत को मुंबई के मझगांव के सेशन कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सेशन कोर्ट ने शुक्रवार को शिनसेना नेता और सांसद संजय राउत को दी गई 15 दिनों की जेल की सजा को निलंबित कर दिया। राउत को बीजेपी नेता और पूर्व विधायक किरीट सोमैया और उनकी पत्नी मेधा सोमैया की मानहानि के लिए एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोषी ठहराया था।

एडिशनल सेशन जज एसपी पिंगले ने 50,000 रुपये के मुचलके पर राउत को भी जमानत दे दी। बता दें, राउत को 26 सितंबर को मझगांव की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोषी ठहराया था और उन्हें शिकायतकर्ता भाजपा नेता की पत्नी मेधा सोमैया को 25,000 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया था।

इसके बाद शिवसेना नेता ने अपनी दोषसिद्धि को सेशन कोर्ट में चुनौती दी, जिसने उनकी अपील पर अंतिम सुनवाई और फैसले तक उनकी सजा को निलंबित कर दिया है। मेधा द्वारा 2022 में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, राउत ने उनके पति पर मुंबई के पास मीरा-भयंदर के अधिकार क्षेत्र में कुछ शौचालयों के निर्माण से संबंधित 100 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था।

क्या है पूरा मामला?
भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया का दावा है कि संजय राउत ने अपने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के ऑनलाइन संस्करण में उनके खिलाफ झूठे आरोप मढ़े। सोमैया ने अपनी शिकायत में कहा था राउत ने उनके और उनके पति के खिलाफ जो आरोप लगाए हैं वो पूरी तरह से निराधार और मानहानिकारक हैं। मीरा भयंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में कुछ सार्वजनिक टॉयलेट के निर्माण और रखरखाव पर 100 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया गया था।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...