8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयसलीम ने संजू बन 19 साल की युवती से किया प्यार, प्रेग्नेंट...

सलीम ने संजू बन 19 साल की युवती से किया प्यार, प्रेग्नेंट होने पर किया मर्डर फिर शव को दफनाया

Published on

नई दिल्ली

नांगलोई की रहने वाली 19 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती की मर्डर का आरोप उसके प्रेमी सलीम उर्फ संजू पर ही लगा है। बताया जा रहा कि युवती सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव थी। वो सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर थी। उसके इंस्टाग्राम पर 6 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। इसी बीच सलीम ने संजू बनकर सोनी से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की। फिर दोनों के बीच का रिश्ता प्यार से कहीं आगे बढ़ गया। बताया जा रहा कि सोनी प्रेग्नेंट हो गई।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
गर्भवती होने के बाद युवती लगातार प्रेमी संजू पर शादी का दबाव बनाने लगी। इसी से नाराज होकर संजू उर्फ सलीम ने खौफनाक प्लानिंग की और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी संजू उर्फ सलीम ने अपनी गर्लफ्रेंड को करवा चौथ वाले दिन मिलने के लिए बुलाया। फिर उसे लेकर रोहतक गए। इसी दौरान एक गांव में अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। यही नहीं उसके शव को जमीन में चार फीट नीचे दफना दिया। उधर युवती ने हर जगह पता किया लेकिन युवती के बारे में पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने नांगलोई के थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस जांच के बाद गिरफ्त में आरोपी
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच के लिए कई टीम गठित की गयी। युवती का फोन बंद था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी संजू और पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि संजू उर्फ सलीम ने 21 अक्टूबर को एक कार किराए पर ली थी और पीड़िता को उसके कुछ सामान के साथ ले गए थे।

करवा चौथ पर लड़की प्रेमी से मिलने गई थी
पुलिस ने यह भी पाया कि करवा चौथ (21 अक्टूबर) के दिन, जब पीड़िता का व्रत था, तब उसका संजू से झगड़ा हो गया और उन्होंने मिलने का फैसला किया। इसके बाद संजू ने दोस्त पंकज और रितिक से लंबी यात्रा पर जाने के लिए कार का इंतजाम करने को कहा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे सभी कार में सवार होकर रोहतक की ओर चले गए। अब तक हमें पता चला है कि उन्होंने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को रोहतक जिले के मदीना में एक सुनसान इलाके में चार फुट गहरे गड्ढे में दफना दिया।

पुलिस ने जमीन के नीचे से निकाला शव
पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हमारी टीम ने मदीना के सुनसान इलाके में गड्ढे से युवती का शव बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वे मामले के तीसरे आरोपी रितिक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्यों ने यह भी दावा किया है कि पीड़िता गर्भवती थी और टीम सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता की मां ने की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
इस बीच पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी और विभिन्न मंचों के लिए छोटे-छोटे वीडियो बनाती थी। उन्होंने कहा कि हमें पता चला कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई थी। वे अच्छे दोस्त बन गए और बातचीत करने लगे। जब हमें पता चला कि उसका असली नाम सलीम है तो हम चौंक गए। उसने मेरी बेटी की हत्या करने और उसके शव को दफनाने की बात कबूल की। हम सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं। पीड़िता के रिश्तेदार ने बताया कि आरोपी ने महिला से दोस्ती करते समय दूसरा नाम इस्तेमाल किया था।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...