20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'बुच बचाओ अभियान' नाम देकर कांग्रेस ने सेबी चीफ मामले में मोदी...

‘बुच बचाओ अभियान’ नाम देकर कांग्रेस ने सेबी चीफ मामले में मोदी सरकार को घेरा

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस शुरू से ही सेबी चीफ माधवी बुच की भूमिका को लेकर सवाल उठाती रही है। हाल ही में संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) की बैठक में बुलाए जाने के बाद जिस तरह से बुच नहीं पहुंचीं, उसे लेकर कांग्रेस और बीजेपी भले ही आमने सामने दिख रहे हैं, लेकिन शनिवार को कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष सेबी चीफ की भूमिका मसले को लेकर नए सिरे से सरकार को घेरते दिखे।

कांग्रेस का सिलसिलेवार अटैक
कांग्रेस ने एक के बाद एक सिलसिलेवार ढंग से सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी मंशा जाहिर की कि वह देश के लाखों निवेशकों से जुड़े इस मसले को आसानी से छोड़ने वाली नहीं, वह लगातार इस पर अपनी बात रखती रहेगी। रोचक है कि इस वीडियो में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बाकायदा इसकी अगुवाई करते दिखे। राहुल ने आरोप लगाया कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार सेबी चीफ को बचाने की कोशिश कर रही है।

सेबी चीफ बुच मामले में घमासान
कांग्रेस की दलील थी कि बुच के खिलाफ पर्याप्त सबूतों के बाद भी अगर कुछ नहीं हो रहा तो पीएम व केंद्र सरकार की जानकारी बिना ये नहीं हो सकता। कांग्रेस ने बाकायदा वीडियो जारी कर संकेत दिया कि बुच के खिलाफ वह लगातार सवाल उठाती रहेगी। कांग्रसे ने दावा किया इस मामले को वह पूरे पारदर्शी तरीके से उठाने की कोशिश करेगी। इसमें वह खोजी पत्रकारिता का इस्तेमाल कर सच्चाई जानने की कोशिश करेगी।

राहुल ने दिया ‘बुच बचाओ अभियान’ की टैग लाइन
वहीं राहुल गांधी ने ‘बुच बचाओ अभियान’ की टैग लाइन के जरिए अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि वह संसद से लेकर लोगों के बीच पब्लिक डोमेन में हर जगह इस मुद्दे को उठाएंगे। गौरतलब है कि पीएसी की बैठक में बुच के न पहुंचने पर भी राहुल गांधी ने सवाल किया था कि आखिर सेबी चीफ को कौन बचा रहा है। वहीं पीएसी जैसी महत्वपूर्ण संस्था के अध्यक्ष कांग्रेस के संगठन मंत्री के सी वेणुगोपाल हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...