21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़पुणे के लिए नई फ्लाइट सुविधा शुरू, सांसद आलोक शर्मा ने किया...

पुणे के लिए नई फ्लाइट सुविधा शुरू, सांसद आलोक शर्मा ने किया यात्रियों का स्वागत

Published on

भोपाल

Oplus_131072

राजधानी भोपाल से पुणे के लिए बहुप्रतीक्षित नई फ्लाइट की शुरुआत आज से हो गई है। रात्रि 2:40 बजे जब यह फ्लाइट भोपाल पहुंची तो एयरपोर्ट पर सांसद शर्मा ने स्वयं उपस्थित होकर गुलाब का फूल और बोर्डिंग पास देकर यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान सांसद को अपने बीच पाकर यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई यात्रियों ने सांसद शर्मा के साथ सेल्फी ली।

उल्लेखनीय है कि सांसद बनने के बाद से ही सांसद आलोक शर्मा भोपाल से अन्य बड़े शहरों के लिए फ्लाइट्स और ट्रेनों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें भोपाल से पुणे और भोपाल से कोलकाता के लिए नई फ्लाइट्स चलाने हेतु पत्र सौंपा था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि पुणे में भोपाल और आसपास के हजारों युवा अध्ययनरत या फिर जॉब करते हैं। उन्हें और उनके परिजनों को आवागमन में असुविधा होती है। ट्रेनों में कई बार रिजर्वेशन नहीं मिल पाता है। ऐसे में इस सेक्टर पर नई फ्लाइट की शुरुआत की जाए। भोपाल से इसकी अधिक डिमांड है।

सांसद शर्मा के आग्रह पर केंद्रीय विमानन मंत्री ने निर्देश दिए और विमानन कंपनियों से नए शेड्यूल लेने पर चर्चा हुई। इसके उपरांत भोपाल से यात्रियों की सुविधा के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट शुरू की है। सांसद शर्मा ने बताया कि इसी तरह अगले महीने से कोलकाता जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता की नई फ्लाइट भी शुरू हो जाएगी। भोपाल से दतिया और नीमच के लिए भी एयरलाइंस कंपनियों ने विंटर सीजन में शेड्यूल लिए हैं। हमारा प्रयास है कि राजधानी भोपाल से अन्य शहरों के लिए ज्यादा से ज्यादा एयर कनेक्टिविटी बड़े जिससे लोगों को आवागमन की सुलभ सुविधा मिल सके।

Latest articles

चिकन शॉप के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखे तीन बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा दुकान के बाहर खड़ी एक...

पटेल नगर दादाजी धाम मंदिर में पद्मिनी एकादशी पर विशेष आयोजन, सामूहिक विष्णु सहस्रनाम पाठ और भजनों से गूंजा परिसर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

अयोध्या बायपास का वह महकता कोना अब वीरान: विकास की भेंट चढ़ा गुप्ता दंपत्ति का 15 साल पुराना ‘सपनों का बगीचा’

भोपाल। आधुनिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का बिगड़ना इंसानी भावनाओं को किस...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...