8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिवाली से पहले दिल्ली में खुलेआम गुंडई, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,...

दिवाली से पहले दिल्ली में खुलेआम गुंडई, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, क्या है वजह?

Published on

नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं। खुलेआम फायरिंग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच दिवाली से पहले भी दिल्ली में बदमाशों की खुलेआम गुंडई का मामला सामने आया है। बाहरी दिल्ली के रानी बाग थाना इलाके में शनिवार रात बदमाशों ने एक घर पर ताबतोड़ फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोगों को घरों से बाहर निकलने में डर लग रहा है।

उधर स्थानीय लोगों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दो अज्ञात बाइक सवारों ने की फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है। मामला रंगदारी मांगने से जुड़ा हो सकता है। पुलिस की टीमें बदमाशों को पकड़ने के लिए दिल्ली से सटे एनसीआर के इलाकों में भी दबिश डाल रही है।

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली पुलिस को शनिवार रात लगभग 8:40 बजे, रानी बाग थाना क्षेत्र के शारदा निकेतन इलाके में एक घर पर फायरिंग की सूचना मिली। तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता से जानकारी ली। जांच में पता चला कि दो अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। उनमें से एक ने घर पर कई राउंड फायरिंग की और फिर दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...