21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़अब सांची का नेचुरल नारियल पानी आएगा बाजार में

अब सांची का नेचुरल नारियल पानी आएगा बाजार में

Published on

— पशुपालन राज्य मंत्री श्री पटेल 28 अक्टूबर को करेंगे शुभारंभ

भोपाल।

दूध, दही, श्रीखंड, बृज पेड़ा, केशव पेड़ा, सांची नीर और सांची खीर सहित अन्य उत्पादों के बाद अब सांची दुग्ध संघ अपना नया उत्पाद शुद्ध, नेचुरल और पाश्चुरीकृत “सांची नारियल पानी” बाजार में लाएगा। पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल 28 अक्टूबर को भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य डेयरी प्लांट में इसकी बिक्री का विधवत शुभारंभ करेंगे। इसे नारियल उत्पादन क्षेत्र तमिलनाडु के पोलाची में 200 एम एल की बोतल में पैक कराया जाएगा। इसका बाजार मूल्य 50 रूपये प्रति बोतल रहेगा। सांची दुग्ध संघ की यह बड़ी उपलब्धि होगी, क्योंकि अभी तक किसी भी दुग्ध सहकारी संघ ने पैक बोतल में नारियल पानी उपलब्ध नहीं कराया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पशुपालन मंत्री लखन पटेल के नेतृत्व में सांची दुग्ध संघ निरंतर तरक्की कर रहा है। कुछ वर्ष पहले तक 04 से 06 उत्पादों तक सीमित रहने वाला दुग्ध संघ अब 25 तरह के अपने उत्पाद बाजार में उपलब्ध करवा रहा है। इससे सांची पार्लर संचालकों की आय में वृद्धि हुई है और स्थान-स्थान पर स्मार्ट सांची पार्लर लगाए जा रहे हैं। भोपाल दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी. तिवारी ने बताया कि शुद्धता ही सांची की पहचान है। सांची द्वारा नारियल पानी बाजार में लाने का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को वाजिब दामों पर पर्याप्त मात्रा में शुद्ध नारियल पानी उपलब्ध करवाना है।

Latest articles

चिकन शॉप के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखे तीन बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा दुकान के बाहर खड़ी एक...

पटेल नगर दादाजी धाम मंदिर में पद्मिनी एकादशी पर विशेष आयोजन, सामूहिक विष्णु सहस्रनाम पाठ और भजनों से गूंजा परिसर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

अयोध्या बायपास का वह महकता कोना अब वीरान: विकास की भेंट चढ़ा गुप्ता दंपत्ति का 15 साल पुराना ‘सपनों का बगीचा’

भोपाल। आधुनिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का बिगड़ना इंसानी भावनाओं को किस...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...