भोपाल।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद स्वच्छ भारत अभियान के नाम से राष्ट्रव्यापी पहल शुरू की थी। इस अभियान का असर देश के गांव-गांव से शहरों तक देखने को मिल रहा है। यह भारत के सबसे बड़े व्यवहार परिवर्तन आंदोलनों में से एक बन गया है।
मुरुगन पीआईबी भोपाल द्वारा नगर पालिक निगम भोपाल के सहयोग से आयोजित सेमीनार के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। इस मौके पर भोपाल के सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, पीआईबी के एडीजी प्रशांत पाठरावे सहित तमाम जनप्रतनिधि व नागरिक मौजूद थे। सेमीनार एक दशक स्वच्छता के, स्वच्छ भोपाल के लिए विशेष पहल विषय पर आयोजित किया गया।
मुरुगन ने कहा कि देश भर में 11.5 करोड़ से अधिक शौचालयों के निर्माण के साथ, स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। राजधानी भोपाल के प्रवास पर आए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान को घर घर पहुंचा दिया है। मोदी द्वारा शुरू किए स्वच्छ भारत अभियान का असर गांवों से शहरों तक देखने को मिल रहा है।
