11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद इजरायल अलर्ट पर... अब ईरान से तगड़े पलटवार...

ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद इजरायल अलर्ट पर… अब ईरान से तगड़े पलटवार का खतरा

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल ने ईरान के कई मिसाइल प्रोडक्शन साइट्स को अपने प्रेसिशन स्ट्राइक से खत्म कर दिया. कई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. इसके अलावा ईरान का राडार और एयर डिफेंस सिस्टम भी बर्बाद कर दिया. यानी कुल मिलाकर ईरान अब बहुत हद तक न आसमान में आने वाली मुसीबत को देख सकता है. न हमला कर सकता है. न ही हमले से बच सकता है. फिर भी इजरायल को ईरान से तगड़े पलटवार की आशंका है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायली एयरफोर्स ने ईरान के डिफेंस सिस्टम और मिसाइल प्रोडक्श साइट्स को बहुत नुकसान पहुंचाया है. नेतन्याहू अपने मारे गए इजरायली सैनिकों की श्रद्धांजलि सभा में सैनिकों और उनके परिवार वालों और देश को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने अमेरिका को मदद के लिए शुक्रिया कहा.

उधर ईरान के सुप्रीम लीडर सय्यद अली खमैनी ने धमकी दी है कि ईरान को लेकर इजरायल सही आकलन नहीं कर पा रहा है. उन्हें ईरान के बारे में कुछ नहीं पता. खमैनी ने X हैंडल पर लिखा कि इजरायल अब भी ईरान की ताकत, हमला करने की शुरूआत और इच्छाशक्ति को सही से आंक नहीं पा रहा है. हम उन्हें जल्द इन चीजों को समझाएंगे.

नेतन्याहू बोले- बड़ी जंग लड़ी है, लड़ रहे हैं…लड़ते रहेंगे
नेतन्याहू ने कहा कि स्वॉर्ड्स ऑफ आयरन वॉर (Swords of Iron War) की तुलना ये थोड़ा बड़ा हमला था. हम पिछले साल 7 अक्तूबर को मारे गए अपने लोगों की याद में ऐसा कर रहे हैं. इजरायल ने एकसाथ सात दुश्मनों से जंग लड़ी है. अब भी लड़ रहे हैं. लड़ते रहेंगे. लेकिन हार नहीं मानेंगे.

इजरायल ने बनाया ‘ऑक्टोपस के सिर’ को निशाना
शनिवार यानी 26 अक्टूबर 2024 को इजरायल ने ईरानी बैलिस्टिक हमलों के जवाब में ऑक्टोपस के सिर को कुचलने का प्लान बनाया. यानी ईरान पर तगड़ा हमला करने का ताकि उसका साथ देने वाले आतंकी संगठन हमास, हिज्बुल्लाह, हूती और अन्य समूह कमजोर पड़े. साथ ही ईरान का भी हौसला टूटे.

आतंकी संगठनों के सभी आकाओं को खत्म किया गया
नेतन्याहू ने कहा कि हमने दक्षिण में हमास, उत्तर में हिज्बुल्लाह समेत इन आतंकी समूहों के आकाओं को भी खत्म कर दिया है. अब ये ईरान की कठपुतली बनने लायक भी नहीं बचे हैं. इजरायल पूरी दुनिया को बताना चाहता है कि उसके दुश्मन चाहे जितनी भी दूर क्यों न हों, उसके पंजों से बच नहीं सकते. कोई ऐसी जगह नहीं जहां हम नहीं जा सकते.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...