22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिआखिर कनाडा ने ऐसा क्या कहा जो भारत में ट्रेंड होने लगे...

आखिर कनाडा ने ऐसा क्या कहा जो भारत में ट्रेंड होने लगे अमित शाह, लोग लिखने लगे- थैंक्यू मोटा भाई

Published on

नई दिल्ली

बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गृह मंत्री अमित शाह ट्रेंड करने लगे। मोटा भाई, प्राउड ऑफ यू अमित शाह जैसे हैशटैग के साथ तमाम यूजर ट्वीट करने लगे। अपने ट्वीट में गृह मंत्री को शुक्रिया कहने लगे। किसी ने लिखा हमें आप पर गर्व है। किसी ने कहा थैंक्यू मोटा भाई। किसी ने लिखा मोटा भाई इंटरनैशनल हो गए। यहां सबसे खास बात ये है कि शाह के ट्रेंड होने का सीधा कनेक्शन कनाडा से है। उसके एक मंत्री के बयान से है। आखिर क्या है ये कनेक्शन आइए जानते हैं।

बेतुके आरोपों के शहंशाह कनाडा ने अब शाह को लपेटा
भारत के वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट में शुमार रहे हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पहले ही बचकानी, बेतुकी और हवा-हवाई बातें कर चुके हैं जिससे भारत-कनाडा संबंध हद से ज्यादा बिगड़ चुके हैं। ट्रूडो अब तो कबूल भी कर चुके हैं कि उन्होंने बिना किसी सबूत के कनाडाई संसद में ये आरोप लगाया था कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत के एजेंट्स का हाथ है। अब उनकी सरकार के एक मंत्री तो बेतुकेपन में चार कदम आगे बढ़ गए हैं। वह कनाडा में ट्रूडो सरकार के संरक्षण में पल रहे खालिस्तानी आतंकियों की हत्या के पीछे सीधे-सीधे गृह मंत्री अमित शाह का नाम ले लिया है।

कनाडा में पल रहे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के पीछे शाह!
कनाडा के उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने मंगलवार को एक संसदीय समिति को बताया कि उन्होंने एक अमेरिकी अखबार (वॉशिंगटन पोस्ट) को बताया था कि ‘सिख अलगाववादियों’ को टारगेट करने की साजिश के पीछे अमित शाह हैं।मॉरिसन ने समिति को बताया, ‘पत्रकार ने मुझे कॉल किया था और पूछा था कि क्या वही (अमित शाह) वह शख्स हैं। मैंने कन्फर्म किया कि हां, वही हैं।’

लोग एक्स पर लिखने लगे- थैंक्यू अमित शाह जी
कनाडा के इन बेतुके आरोपों के बाद टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने एक्स पर पोस्ट किया कि ये बहुत डिस्टर्बिंग है कि कनाडा के मंत्री ने आधिकारिक तौर पर वहां कथित ‘हिंसक’ और ‘गैरकानूनी कामों’ के पीछे गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिया है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...