12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में नौकरी लगवाने के नाम पर 38 लाख की ठगी, आरोपी...

बीएचईएल में नौकरी लगवाने के नाम पर 38 लाख की ठगी, आरोपी ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिया

Published on

– एयरलाइंस की जॉब छुडवाकर अब बेटी के लिए नौकरी खोज रहे पिता

भोपाल

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में नौकरी लगवाने के नाम पर 38 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर भी थमाया। साथ ही कमर्शियल प्लॉट दिलवाने का झांसा भी दिया था। युवती ज्वॉइनिंग के लिए पहुंची, तब पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया। अवधपुरी थाना पुलिस ने आरोपी किशोर सिंघाने के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसीपी दीपक नायक ने बताया कि सुरभि एवेन्यू में रहने वाले अजय शर्मा की डेढ़ साल पहले आरोपी से मुलाकात हुई थी। अजय ने बताया कि बेटी प्राइवेट एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ में थी। आरोपी ने बताया उसका भाई भेल में नौकरी करता है।

अगर अजय चाहें तो उनकी बेटी की नौकरी भेल में लगवा देगा और एक कमर्शियल प्लॉट भी दिलवा देगा। अजय राजी हो गए। कुछ दिन बाद किशोर ने बताया कि सारी सेटिंग हो चुकी है। आरोपी ने कमर्शियल प्लॉट और बेटी की नौकरी के एवज में 46 लाख रुपए मांगे। आरोपी ने नौकरी जैसी प्रक्रिया करवाते हुए फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर थमा दिया। अजय बेटी को लेकर भेल पहुंचे, तब हकीकत सामने आई। आरोपी ने 8 लाख रुपए लौटाए। आरोपी पर पहले से धोखाधड़ी के 2 मामले दर्ज हैं। इस संबंध में भेल के मीडिया प्रवक्ता से बात नहीं हो पाई हैं।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...