3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यफतेहपुर: मां के साथ खेत से घर जा रही थी नाबालिग किशोरी,...

फतेहपुर: मां के साथ खेत से घर जा रही थी नाबालिग किशोरी, तमंचे की नोक पर किया अगवा, पुलिस ने 6 पर दर्ज किया केस

Published on

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में इंसानियत को शर्मशार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मां के साथ घर वापस जा रही नाबालिग बेटी को दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए कहा कि किशोरी के साथ रेप करेंगे। मामले में पुलिस ने आरोपी के अलावा उसकी मां और भाई समेत 6 लोगों पर अपहरण के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पूरे परिवार को दी मारने की धमकी
जानकारी के अनुसार, किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह गरीब और अनपढ़ है। पति अर्धविक्षिप्त है। महिला किसी तरह अपने बच्चों के साथ खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करती है। बताया कि बीते 25 अक्टूबर की दोपहर महिला अपनी 17 वर्षीय बेटी को साथ लेकर गांव के बाहर अपने खेत जा रही थी।

इस दौरान जैसे ही मां-बेटी रास्ते में करीब 4 बजे गांव किनारे स्थित नागा मंदिर से लगभग 100 मीटर दूर पहुंची थी, तभी अचानक पीछे से गांव का ही उमेश पटेल अपने एक दोस्त के साथ बाइक से आया। तमंचे के बल पर किशोरी को जबरन अगवा कर ले गए।

इतना ही नहीं आरोपियों ने कहा इसके साथ बलात्कार करेंगे। विरोध करने पर गाली-गलौच कर धमकी दी कि जो करना हो कर ले। पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। साथ ही, शिकायत करने पर महिला और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

मां-बेटे सहित 6 पर केस दर्ज
घटना के बाद पीड़ित महिला शिकायत करने उमेश के घर पहुंची। आरोप है कि इस दौरान उमेश की मां के साथ भाई दिनेश, रमेश, धर्मेंद्र व महेंद्र ने गली-गलौज कर भगा दिया। पीड़ित महिला ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए स्थानीय थाना पुलिस को आरोपियों पर कार्रवाई कर बेटी को सकुशल बरामद करने का शिकायती पत्र दिया है।

थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अपहरण के अलावा अन्य सुसंगत धाराओं में महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...