2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत के लिए संकट! जलवायु परिवर्तन की वजह से GDP को हो...

भारत के लिए संकट! जलवायु परिवर्तन की वजह से GDP को हो जाएगा इतना भारी नुकसान

Published on

नई दिल्ली,

जलवायु परिवर्तन से जुड़ी एक रिपोर्ट भारत के लिए चिंता पैदा कर सकती है. एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन की वजह से 2070 तक भारत की जीडीपी में 24.7 परसेंट का घाटा हो सकता है. वहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर यह संकट ऐसे ही बढ़ता रहा तो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में जीडीपी में 16.9 परसेंट का घाटा हो सकता है. रिपोर्ट की मानें तो भारत पर इसका प्रभाव सबसे गहरा हो सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्र स्तर का बढ़ना और श्रमिक उत्पादकता में कमी सबसे गंभीर नुकसानों के रूप में सामने आएंगे, जिनसे कम आय और कमजोर अर्थव्यवस्थाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी. रिपोर्ट के अनुसार, अगर जलवायु संकट का हल जल्द नहीं निकाला गया तो साल 2070 तक इस क्षेत्र के करीब 30 करोड़ लोग तटीय बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं. इसके साथ ही तटीय संपत्तियों को खरबों डॉलर का नुकसान पहुंच सकता है.

एशियन डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष मासात्सुगु असकावा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन ने उष्णकटिबंधीय तूफानों, हीट वेव्स और बाढ़ के रूप में विनाशकारी प्रभावों को बढ़ा दिया है, जिससे आर्थिक चुनौतियां और मानवीय पीड़ा बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि इन प्रभावों को रोकने के लिए त्वरित और समन्वित जलवायु कार्रवाई की जरूरत है.

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2070 तक जलवायु परिवर्तन की वजह से एशिया-प्रशांत क्षेत्र की जीडीपी में 16.9 फीसदी का नुकसान हो सकता है। इस दौरान भारत में 24.7 फीसदी, बांग्लादेश में 30.5 फीसदी का नुकसान हो सकता है. वहीं वियतनाम, इंडोनेशिया और पाकिस्तान जैसे देशों में भी काफी गिरावट हो सकती है.

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2000 के बाद से विकासशील एशिया का वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में बड़ा योगदान रहा है. 21वीं सदी के पहले दो दशकों में उत्सर्जन की दर इस क्षेत्र में तेजी के साथ बढ़ी है. साल 2000 में जो दर 29.4 फीसदी थी वह साल 2021 में बढ़कर 45.9 परसेंट तक पहुंच गई है, जिसमें से चीन का 30 फीसदी से ज्यादा का योगदान है.

वहीं रिपोर्ट में चेतावनी देते हुए कहा गया कि बारिश का बढ़ता हुआ और अस्थिर पैटर्न ज्यादा भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति पैदा करेगा. खासतौर से भारत और चीन के सीमा क्षेत्र में 4.7 डिग्री सेल्सियस वैश्विक ताप बढ़ोतरी के साथ भूस्खलन में 30 फीसदी से 70 फीसदी तक वृद्धि हो सकती है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि बाढ़ की वजह से साल 2070 तक एशिया और प्रशांत क्षेत्र में सालाना रूप से 1.3 ट्रिलियन डॉलर पूंजी का नुकसान हो सकता है, जिससे प्रति साल करीब 11 करोड़ से ज्यादा प्रभावित होंगे. भारत में सबसे अधिक प्रभावित लोग और नुकसान की लागत दर्ज की गई है, जिसमें आवासीय नुकसान सबसे ज्यादा है.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...