22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति1,2,3,4,5,6... आज कितने राज्यों का स्थापना दिवस, पीएम मोदी-राहुल के संदेश से...

1,2,3,4,5,6… आज कितने राज्यों का स्थापना दिवस, पीएम मोदी-राहुल के संदेश से जान लीजिए

Published on

नई दिल्ली

देश में आज का दिन बेहद ही खास और यादगार है। आज 1,2,3,4,5, 6 नहीं बल्कि एक साथ 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस पर है। पीएम मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर संबंधित राज्यों को लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

स्थापना दिवस पर राहुल का ट्वीट
राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के लोगों को आज उनके स्थापना दिवस पर बधाई। ये जीवंत संस्कृतियाँ, विविध भाषाएँ, समृद्ध इतिहास और चिरस्थायी परंपराएँ भारत की ताकत का मूल हैं और हमारे राष्ट्र को इसकी लचीलापन प्रदान करती हैं।

राहुल ने आगे लिखा कि आइए हम इस एकता का जश्न मनाएं और इसकी रक्षा करें। कांग्रेस नेता ने लिखा कि यह पहचानते हुए कि प्रत्येक राज्य का अनूठा योगदान उन बंधनों को समृद्ध और मजबूत करता है जो हमें एक साथ रखते हैं।

पीएम मोदी का संदेश
पीएम ने लिखा कि समस्त छत्तीसगढ़वासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। वैभवशाली लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा यह प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे, यही कामना है।

हरियाणा का जिक्र करते हुए पीएम ने लिखा कि अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए विख्यात हमारे हरियाणा ने देश के विकास में हमेशा अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर यहां की प्रगति में भागीदार अपने सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही मैं उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

पीएम ने मध्यप्रदेश का भी किया जिक्र
पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, मध्य प्रदेश के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नित-नए मानदंड गढ़ता रहे, यही कामना है। पीएम मोदी दक्षिण के राज्यों को भी संदेश दिया। पीएम ने लिखा केरल पिरवी की शुभकामनाएं! केरल राज्य अपने मनमोहक परिदृश्यों, जीवंत परंपराओं और मेहनती लोगों के लिए जाना जाता है।

कन्नड़ राज्योत्सव खास अवसर
उन्होंने कहा, केरल के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। आने वाले समय में राज्य के लोग प्रगति करते रहें। पीएम ने आगे लिखा कि कन्नड़ राज्योत्सव एक बहुत ही खास अवसर है, जो कर्नाटक की अनुकरणीय संस्कृति और परंपराओं को पहचान देता है। इस राज्य को उत्कृष्ट लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है, जो सभी क्षेत्रों में विकास और इनोवेशन को बढ़ावा दे रहे हैं। कर्नाटक के लोगों को हमेशा खुशी और सफलता का आशीर्वाद मिले।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...