12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयछठ से पहले यमुना में दिखी जहरीले झाग की मोटी परत, बीजेपी...

छठ से पहले यमुना में दिखी जहरीले झाग की मोटी परत, बीजेपी ने केजरीवाल को ठहराया जिम्मेदार

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में वायु प्रदूषण की वजह से पहले ही संकट छाया हुआ है, अब छठ से पहले यमुना नदी का प्रदूषण स्तर भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और यह प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है. पानी में अमोनिया की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ने की वजह से सफेद झाग की चादर पानी के उपर तैर रही है.

शुक्रवार को कालिंदी कुंज में एक बार फिर से यमुना नदी में जहरीला झाग नजर आया. नदी की सतह पर सफेद झाग की मोटी चादरें जम गई हैं, जिससे यमुना के तटवर्ती क्षेत्र सफेद झाग में बर्फ जैसा नजर आया आया. हालांकि दिल्ली सरकार द्वारा झाग को हटाने के लिए तमाम इंतजाम कर रही है.

बीजेपी ने AAP और केजरीवाल को ठहराया जिम्मेदार
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला सुबह-सुबह कालिंदी कुंज पहुंचे और उन्होंने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला. शहजाद ने कहा, ‘दिवाली के अगले दिन जब हम यहां यमुना घाट पर पहुंचे तो हमें नदीं पर एक सफेद मोटी परत दिखाई दी. यहां (नदी पर) इस झाग के पीछे का कारण अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी द्वारा किया गया भ्रष्टाचार है. अब छठ पूजा से पहले, वे रासायनिक डिफोमर छिड़क रहे हैं…इसका कारण पिछले 10 वर्षों में 7000 करोड़ रुपये यमुना नदी की सफाई के लिए दिए गए थे वो अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार में खा लिए.’

शहजाद ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल दिल्ली को गैस चैंबर बनाने के लिए जिम्मेदार हैं; हमें मास्क पहनना पड़ता है, वे यूपी को दोषी ठहराते हैं लेकिन पंजाब में पराली जलाने के बारे में भूल जाते हैं..छठ पूजा में महिलाओं की सेहत के साथ खिलवाड़ करने के लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं. दिल्ली को गैस चेंबर बना दिया… उत्तर प्रदेश और हरियाणा को दोष देते हैं लेकिन उन्होंने आज यमुना नदी के पानी को इतना प्रदूषित कर दिया है. अगर आप सांस लेंगे तो फेफड़े खराब और पानी पिएंगे तो पेट खराब होगा.’

AAP का पलटवार
वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने यमुना के झाग का ठीकरा यूपी पर फोड़ते हुए कहा, ‘केवल कालिंदी कुंज में ही झाग क्यों बनता है? यूपी द्वारा यमुना में प्रदूषण से रहित पानी छोड़ा जा रहा है. दिल्ली सरकार हालात से निपटने के लिए काम कर रही है. आप सरकार भव्य छठ पूजा समारोह की तैयारी कर रही है.’

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...