22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति25 नवंबर से शुरू होने जा रहा पार्लियामेंट सेशन, एक दिन पुरानी...

25 नवंबर से शुरू होने जा रहा पार्लियामेंट सेशन, एक दिन पुरानी संसद में भी बैठेंगे सांसद

Published on

नई दिल्ली

संसद का शीतकालीन सत्र इस महीने के आखिर में शुरू हो सकता है। ये सत्र 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चल सकता है। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में भी बताया गया है कि 25 नवंबर से संसद सत्र की शुरुआत हो सकती है। खास बात ये है कि इस बार एक दिन दोनों सदनों के सांसद संसद की पुरानी इमारत में बैठ सकते हैं।

26 नवंबर को लोकसभा और राज्यसभा दोनों का संयुक्त सत्र बुलाया जा सकता है। संविधान अपनाए जाने के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर 26 नवंबर को ये संयुक्त सत्र बुलाया जाना है। एक दिन का संयुक्त सत्र संभवतः पुराने संसद भवन में बुलाया जाना है। इस स्पेशल जॉइंट सिटिंग की व्यवस्था पुराने संसद भव के सेंट्रल हॉल स्थित संविधान सदन में किए जाने की संभावना है। इसी जगह पर 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया गया था। इसीलिए 26 नवंबर को अब संविधान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। भारतीय संविधान को पूरी तरह लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया था।

26 नवंबर को पहले राष्ट्रीय कानून दिवस के तौर पर मनाया जाता था। लेकिन 2015 में नरेंद्र मोदी सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया।

दिलचस्प बात ये है कि सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन दोनों ही खुद को संविधान के रक्षक के तौर पर पेश करते हैं। ये भी कम दिलचस्प नहीं कि बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे को संविधान के दुश्मन के तौर पर प्रचारित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़तीं। इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस समेत विपक्ष ने यही नैरेटिव चलाने की कोशिश की कि अगर मोदी सरकार फिर से सत्ता में आई तो संविधान खतरे में पड़ जाएगा। संयोग से मोदी सरकार जीत की हैटट्रिक बनाने में कामयाब हो गई और दिलचस्प ये भी है कि इसी जुलाई में उसने ऐलान किया कि आपातकाल के काले दिनों को याद करने के लिए 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...