12.2 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराजनीतिछठ पूजा पर 7 नवंबर को दिल्ली में रहेगी सरकारी छुट्टी, सीएम...

छठ पूजा पर 7 नवंबर को दिल्ली में रहेगी सरकारी छुट्टी, सीएम आतिशी ने किया ऐलान

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में छठ पूजा के अवसर पर 7 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। दिल्ली की सीएम आतिशी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। सीएम ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर छुट्टी का आदेश शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी है कि दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि 7 नवंबर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी। उन्होंने आगे कहा कि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूमधाम से छठ का त्यौहार मना सकें।’

इससे पहले दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने सीएम आतिशी को चिट्ठी लिखकर कहा था, ‘कुछ ही दिनों में हम छठ मना रहे होंगे। आस्था का यह महापर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें तीसरा दिन- जब अस्ताचल सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया जाता है, सबसे महत्वपूर्ण है।’ एलजी ने कहा कि इस साल 7 नवंबर को पड़ने वाला दिन पहले ही रेस्ट्रिक्टेड अवकाश के रूप में घोषित है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरा आग्रह है कि सरकार 7 नवंबर 2024 (गुरुवार) को पूर्णकालिक अवकाश के रूप में घोषित करे और इससे संबंधित फाइल जल्द से जल्द भेजी जाए।’ उधर दिवाली के बाद से अब दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली-एनसीआर में बिहार और पूर्वांचल समाज के लोग बहुत बड़ी तादाद में रहते हैं, इसलिए यहां छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। कुछ लोग यमुना किनारे जाकर तो बहुत से लोग घर के आसपास छोटे-छोटे तलाब बनाकर पूजा करते हैं। हाइराइज सोसाइटियों में भी बड़े आयोजनों के साथ लोग छठ पूजा करते हैं।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

राजधानी के बाग उमराव दूल्हा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग

भोपाल राजधानी के बाग उमराव दूल्हा इलाके में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे आगजनी की...

ईरान जंग के मुद्दे पर राज्यसभा में भारी हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र...

आगा क्लब में उल्लास के साथ मना ‘होली रंगोत्सव’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भोपाल राजधानी के पिपलानी स्थित आगा क्लब में रंगों का पावन पर्व ‘होली रंगोत्सव’ अत्यंत...