12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का हुआ निधन, 63 साल...

देश के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का हुआ निधन, 63 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published on

नई दिल्ली

देश के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का आज निधन हो गया। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। रोहित बल FDCI के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और उन्होंने भारतीय फैशन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था।

दिल से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे रोहित बल
मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल पिछले साल से ही दिल से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें ICU में रखा गया था। जिसके बाद आज 63 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से फैशन जगत ही नहीं पूरा देश शॉक्ड है।

श्रीनगर में हुआ था रोहित बल का जन्म
देश के लोकप्रिय फैशन डिजाइनर रोहित बल का जन्म 8 मई, 1961 को श्रीनगर में हुआ था। उन्होंने मुगल फैशन को काफी बढ़ावा दिया। रोहित बल के मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद और चेन्नई समेत कई शहरों में उनके स्टोर हैं। रोहित मनोरंजन जगत में भी काफी फेमस रहे थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर काजोल, ईशा गुप्ता, कंगना रनौत, पूजा हेगड़े समेत कई मशहूर हस्तियों के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं। बता दें कि रोहित को साल 2010 में दिल का दौरा भी पड़ा था।

मिले थे कई अवॉर्ड्स
फैशन डिजाइनर रोहित बल ने अपनी प्रतिभा से कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। उन्हें 2001 और 2004 में अंतरराष्ट्रीय फैशन अवॉर्ड्स में ‘डिजाइनर ऑफ द ईयर’ का खिताब दिया गया था। वहीं एक बार उन्हें अपनी शराब की लत छुड़वाने के लिए रिहैब सेंटर का भी सहारा लेना पड़ा था।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...