6.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराजनीतिदिवाली वाली वीडियो में राहुल के साथ दिखे रेहान वाड्रा, भांजे की...

दिवाली वाली वीडियो में राहुल के साथ दिखे रेहान वाड्रा, भांजे की राजनीति में एंट्री पर कयास तेज

Published on

नई दिल्ली

दिवाली को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक खास वीडियो सामने आया। इस वीडियो में कांग्रेस सांसद न सिर्फ मजदूरों से बात करते दिखे, उन्होंने कई कामों में खुद भी हाथ आजमाया। खास बात यह रही कि उनके साथ उनके भांजे रेहान वाड्रा भी नजर आए।

कहीं न कहीं इस वीडियो ने कयास तेज कर दिया कि रेहान वाड्रा की राजनीति में एंट्री हो सकती है। इन फोटोज को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि गांधी परिवार रेहान को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह भी कहा जा रहा है कि गांधी परिवार रेहान वाड्रा को भविष्य में राजनेता बनाना चाह रहा है। गांधी परिवार ने रेहान में भविष्य के नेता की खूबियों को देख लिया है।

खास बात यह है कि राहुल गांधी और रेहान वाड्रा के फोटो और वीडियो ज्यादा नहीं हैं। अगर सार्वजनिक कार्यक्रमों की बात करें तो कांग्रेस सांसद की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान भी रेहान दिखे थे। वह अपने मामा के साथ पैदल चलते और उनसे ढेर सारी बातें करते दिखाई दिए थे। इसके फोटो और वीडियो ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

https://x.com/RahulGandhi/status/1852234636421636163?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1852234636421636163%7Ctwgr%5Efb20042aebad7607b799d3431a0196cd69b73790%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Findia%2Fraihan-vadra-seen-with-rahul-gandhi-in-diwali-video-speculations-on-nephew-entry-into-politics-intensify%2Farticleshow%2F114856993.cms

इसके पहले भी रेहान कई मंचों पर दिख चुके हैं। हालांकि, रेहान की राजनीति एंट्री की टाइमिंग पर गांधी परिवार की तरफ से कोई संकेत नहीं दिया गया है। खुद रेहान ने किसी तरह की टिप्पणी नहीं की है। लेकिन, राहुल गांधी के हालिया वीडियो में जिस अंदाज में रेहान दिखाई दिए, उससे कयास लगने तेज हो गए। इस वीडियो में राहुल गांधी ने रेहान से कई बातें की।

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें दिल्ली के लुटियन क्षेत्र स्थित सरकारी आवास ’10 जनपथ’ पसंद नहीं है, क्योंकि यहीं रहते हुए उनके पिता राजीव गांधी की मृत्यु हुई थी। इस वीडियो में राहुल गांधी और उनके भांजे रेहान पेंटरों के साथ काम करते हुए भी दिखाई दिए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेंटरों से बात की और उनके अनुभवों और काम के बारे में भी विस्तार से जाना।

खास बात यह है कि वीडियो के एक हिस्से में राहुल गांधी अपने भांजे रेहान को बताते हैं कि उन्हें उत्तम नगर में काफी अच्छा लगा। राहुल गांधी कहते हैं कि एक फैक्टरी में महिलाएं काम कर रही हैं। उनके हौसले को देखकर काफी कुछ सीखने को मिला। इस दौरान राहुल गांधी ने रेहान को अपने हाथों से बनाए दीये भी दिखाए और मजाक भरे अंदाज में कहा कि यह (दीपक) उतना अच्छा नहीं है।

वीडियो में राहुल गांधी और कामगारों के बीच की बातचीत है, उनकी परेशानियों और दैनिक जीवन से जुड़े सवाल-जवाब भी हैं। लेकिन, रेहान की मौजूदगी कहीं न कहीं उन्हें लोगों के सामने पेश करने की कोशिश भी दिखती है। जिस तरह से लगातार राहुल गांधी कामगारों के बीच पहुंच रहे हैं और कमोबेश पहली बार उनके साथ रेहान का दिखना उनके पॉलिटिकल डेब्यू की तरफ इशारा जरूर करता है।

अगर रेहान की बात करें तो उन्हें अपनी मां प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ भी मतदान करने जाते देखा जा चुका है। पिछले कुछ समय से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का बार-बार रेहान के साथ देखा जाना, कहीं न कहीं सियासी कयासबाजी की तरफ इशारा कर रहा है। माना जा रहा है कि रेहान वाड्रा की राजनीति में एंट्री के लिए सही टाइमिंग का इंतजार किया जा रहा है।

राजनीति के लिहाज से देखें तो प्रियंका गांधी वाड्रा केरल की वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से सांसद हैं। अब, नजर गांधी परिवार की परंपरागत सीट अमेठी की तरफ है। अमेठी से मौजूदा समय में किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस के सांसद हैं। लेकिन, राजनीति में कुछ भी संभव है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पी. चिदंबरम की बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री...