16 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराजनीतिसंसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा, पेश...

संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा, पेश हो सकता है वन नेशन-वन इलेक्शन बिल

Published on

नई दिल्ली

18वीं लोकसभा का पहला शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा और 20 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण बिल पेश किए जा सकते हैं, जिनमें वन नेशन-वन इलेक्शन और वक्फ विधेयक शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव भी इसी सत्र में पास किया जा सकता है। शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। दरअसल विपक्षी दल वन नेशन-वन इलेक्शन का विरोध कर रहे हैं और देश में एक साथ चुनाव के पक्ष में नहीं हैं। उधर सरकार इस बिल पर अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। इस बिल के विरोध में विपक्षी दल सदन में हंगामा कर सकते हैं।

शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा और 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024’ पर चर्चा होने की उम्मीद है। गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही कहा है कि ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024’ शीतकालीन सत्र में पारित किया जाएगा। इस सत्र के दौरान अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

संसद का संयुक्त सत्र 26 नवंबर को संविधान की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित किया जा सकता है। इसके साथ ही, वक्फ विधेयक पर बनी जेपीसी अपनी रिपोर्ट संसद के शीतकालीन सत्र में पेश कर सकती है। बता दें कि 18वीं लोकसभा का पहला मानसून सत्र 22 जुलाई से 9 अगस्त तक चला था। इस दौरान कुल 12 विधेयक पेश किए गए थे जिनमें से 4 विधेयक पारित हुए थे। पारित होने वाले विधेयकों में वित्त विधेयक 2024, विनियोग विधेयक 2024, जम्मू और कश्मीर विनियोग विधेयक 2024 और भारतीय विधेयक शामिल थे।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...