11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल हमेशा से अपने कार्यकलापों में पारदर्शिता को प्राथमिकता देता है: श्री...

भेल हमेशा से अपने कार्यकलापों में पारदर्शिता को प्राथमिकता देता है: श्री निगम

Published on

बीएचईएल झांसी में में सतर्कता जागरुकता सप्ताह का समापन

झांसी।

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, झाँसी में सतर्कता जागरुकता समारोह 2024 के समापन समारोह का आयोजन किया गया । इस वर्ष सतर्कता जागरुकता सप्ताह 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक विषयवस्तु “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” के साथ मनाया जा रहा है। सतर्कता विभाग के विभागाध्यक्ष ने सप्ताह में अयोजित कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। सप्ताह के दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें भेल शिक्षा निकेतन एवं सेंट जेवियर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, भेल के कर्मचारीगण, उनके बच्चे एवं स्पाउज शामिल रहे । विजेता प्रतिभागियों को पुरष्कृत किया गया एवं भेल की तरफ से प्रमाण-पत्र वितरित किये गये ।

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक एवं इकाई प्रमुख विनय निगम ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि “ भेल हमेशा से अपने कार्यकलापों में पारदर्शिता को प्राथमिकता देता है और इसके प्रचार-प्रसार में तत्पर रहता है । हमें सतर्कता को केवल एक सप्ताह के रूप में नहीं अपितु इसे निरंतर अपने जीवन में अपनाना चाहिए” । साथ ही श्री निगम ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर भेल के मुख्य अतिथि के अलावा महाप्रबंधकगण, सभी विभागाध्यक्ष, डीआरओ, यूनियन/ एसोसियेशन के प्रतिनिधिगण, कर्मचारीगण, स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति उल्लेखनीय रही । कार्यक्रम का संचालन सतर्कता विभाग प्रमुख उपेंद्र कुमार सिंह एवं तकनीकी समन्वयन नीरज कुमार, उप प्रबंधक (सतर्कता) ने किया ।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

भेल कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में भारी बढ़ोतरी, अब 53.4% की दर से होगा भुगतान

भोपाल सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने हजारों कर्मचारियों...

निगम ने भेल क्षेत्र के कल्पना नगर कम्यूनिटी हॉल को कब्जे से मुक्त कराया

भोपाल नगर निगम ने कल्पना नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल को वर्षों से चले आ रहे...

बीएचईएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन की रंगारंग प्रस्तुति

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन, भेल भोपाल द्वारा कार्यक्रम...