7.4 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeराज्यलॉरेंस के गुर्गे रोहित गोदरा की धमकी से फिर राजस्थान में हड़कंप,...

लॉरेंस के गुर्गे रोहित गोदरा की धमकी से फिर राजस्थान में हड़कंप, मांगी एक करोड़ की फिरौती

Published on

झुंझुनूं

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदरा के नाम की एक बार फिर एंट्री हो गई है। झुंझुनूं में शहर थाना कोतवाली में वीरेन्द्र नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस शख्स ने प्रवीण नाम के एक युवक को गैंगस्टर रोहित गोदरा को धमकी दी है। वीरेंद्र ने धमकी भरा वॉट्सअप कॉल और मैसेज कर फिरौती में एक करोड़ रुपए मांग की है।

पहले दिन सामान्य बातचीत कर दी धमकी
शहर कोतवाल पवन चौबे के मुताबिक, झुंझुनूं शहर में वार्ड नंबर 46 निवासी प्रवीण नामक व्यक्ति की ओर से दी गई है। रिपोर्ट में वॉट्सअप नंबरों को दर्ज कराते हुए उल्लेख किया है कि उसके पास 29 अक्टूबर को इन नंबरों पर कॉल आया था जिसमें किसी वीरेन्द्र नामक व्यक्ति ने अपने आपको गैंगस्टर रोहित गोदरा का आदमी बताया। कॉल करने वाले पहले उससे सामान्य बात की। बाद में ऑडियो मैसेज आया, जिसमें धमकी भी दी गई।

दूसरे दिन आए कॉल में धमकी देकर 50 लाख की मांग
इसके बाद 30 अक्टूबर को दोपहर में आए कॉल में आरोपी ने उससे 50 लाख रुपए की मांग की तो उसने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। शहर कोतवाल पवन चौबे के मुताबिक, दी गई रिपोर्ट में पीडि़त ने उल्लेख किया है कि तीस अक्टूबर की शाम को फिर एक ऑडियो संदेश आया। इसमें धमकी देते हुए कहा कि उसे सब पता है, उसने जानकारी कर ली है तुम गौ सेवक नहीं हो बल्कि प्रॉपर्टी का व्यवसाय करते हो। आरोपी ने उसे चार दिन का समय दिया और जान से मारने की धमकी दी।

तीसरे दिन आई कॉल में फिर जान बख्शने के नाम पर मांगे एक करोड़
रिपोर्ट के अनुसार आरोपी का 31 अक्टूबर की शाम फिर से उन्हीं नम्बरों से व्हाटॅसअप कॉल और वॉयस कॉल आया। इस दौरान आरोपी ने उसे 5 दिन का समय देते हुए जान बख्शने के नाम पर एक करोड़ रुपए की मांग की। रिपोर्ट के अनुसार पीडि़त का कहना है कि आरोपी ने मांग पूरी नहीं करने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले को खंगालने में जुट गई है।

Latest articles

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...