22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिवक्फ संशोधन बिल पर कैसे आगे बढ़ेगी मोदी सरकार? टीडीपी उपाध्यक्ष के...

वक्फ संशोधन बिल पर कैसे आगे बढ़ेगी मोदी सरकार? टीडीपी उपाध्यक्ष के बयान से बढ़ सकती है BJP की टेंशन

Published on

नई दिल्ली

एनडीए में शामिल टीडीपी भाजपा की टेंशन बढ़ा सकती है। दरअसल, टीडीपी के उपाध्यक्ष नवाब जान उर्फ अमीर बाबू ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि वक्फ संशोधन बिल को नाकामयाब करना है। टीडीपी उपाध्यक्ष के बयान के बाद से चर्चा होने लगी है कि भाजपा का अब इस पर क्या स्टैंड होगा। कहा जा रहा था कि संसद के अगले सत्र में सरकार इसे सदन में पेश करेगी।

केंद्र सरकार द्वारा इस बिल को कुछ समय पहले ही लोकसभा में पेश किया गया। सरकार द्वारा कहा गया कि यह संशोधन बिल मुसलमानों के हित में है। हालांकि, सदन में विपक्षी सांसदों ने इसका विरोध किया था। विपक्षी सांसदों के विरोध के बाद इसे जेपीसी में भेजा गया था। सरकार ने वक्फ संशोधन बिल पर देश के लोगों की राय भी मांगी थी।

हालांकि, इस बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठन भी लगातार आवाज उठाते रहे हैं। लेकिन, टीडीपी के उपाध्यक्ष के बयान के बाद से राजनीति तेज हो गई है। टीडीपी उपाध्यक्ष ने कहा, इस देश की आज़ादी में सबसे ज़्यादा हिस्सा मुसलमानों का है। वक्फ बिल को हम पूरी तरीके से खारिज करते हैं।

इसमें जो भी बदलाव लाने की कोशिश की जा रही है। वह किसी भी लिहाज से मुसलमानों के पक्ष में नहीं है। हमारे नेता चंद्रबाबू नायडू सेक्युलर जहन के हैं। हमारी सरकार शिक्षा के लिए मुसलमानों के बच्चों को 15 लाख रुपये तक दे रही है। अगर केंद्र सरकार की ओर से वक्फ बिल लाने की कोशिश की जाती है, तो हम इसके विरोध में रहेंगे।

इस देश पर सभी का अधिकार है। हम सभी ने शहादत दी है। हमारे देश को कोई बांटने की कोशिश करेगा, तो हम उसे रोकने को जान दे देंगे। हमारे मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की विचारधारा सेकुलर है। 15 दिसंबर को आंध्र प्रदेश में वक्फ बिल के खिलाफ एक कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी शामिल होंगे।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...