22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतियूपी उपचुनाव से पहले सीएम योगी का दिल्ली दौरा, जेपी नड्डा से...

यूपी उपचुनाव से पहले सीएम योगी का दिल्ली दौरा, जेपी नड्डा से मुलाकात के मायने समझिए

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में दो बड़े आयोजन होने जा रहे हैं। पहला यूपी में 9 विधानसभा सीट पर उपचुनाव और दूसरा प्रयागराज में अगले साल महाकुंभ का आयोजन होना है। इन दोनों ही कार्यक्रमों की सफलता के लिए योगी सरकार पूरे दमखम के साथ जुटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कमान संभाल रखी है। इसी क्रम में सीएम योगी रविवार को दिल्ली दौरे पर निकल गए हैं। सीएम योगी ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान चुनावी चर्चा के साथ ही 2025-महाकुंभ का न्यौता भी दे दिया है।

दरअसल इसी महीने यूपी की खैर, मझवां, कुंदरकी, गाजियाबाद समेत 9 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। 13 नवंबर को सभी सीट पर वोटिंग होनी है। उपचुनाव को लेकर सपा, कांग्रेस, बीजेपी और बसपा ने अपनी-अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तरह इस उपचुनाव में भी इंडिया और एनडीए गठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला हो सकता है। वहीं बीजेपी इस उपचुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए बीजेपी विपक्ष का सुपड़ा साफ करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सीएम योगी ने उपचुनाव में विजयश्री हासिल करने के लिए खुद कमान संभाल ली है।

इसी क्रम में सीएम योगी ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। करीब सवा घंटा तक चली इस मुलाकात के दौरान उपचुनाव समेत कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी इस उपचुनाव में कैसे बेहतर परफॉर्मेंस करें, इसको लेकर दोनों नेताओं के बीच बेहद अहम चर्चा हुई है। वहीं मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने बीजेपी अध्यक्ष को 2025 में प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ का न्यौता भी दिया है। फिलहाल उपचुनाव को लेकर 13 नवंबर को होने वाली वोटिंग से कुछ दिन पहले हुई इस मुलाकात को कई मायनों में अहम माना जा रहा है।

उपचुनाव से पहले दिल्ली दौरा क्यों अहम
वहीं दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। वहीं प्रदेश में जब-जब उपचुनाव हुआ है, सीएम योगी ने बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में प्रचार की कमान संभाली है। इसका परिणाम रहा है कि NDA ने काफी कमाल किया है। गोला गोकर्णनाथ में तत्कालीन विधायक अरविंद गिरि के निधन से सीट रिक्त हुई तो 2022 में योगी के प्रचार की बदौलत अमन गिरि यहां से कमल खिलाने में सफल हुए।

मई 2023 में छानबे सीट पर उपचुनाव में अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी कोल व स्वार टांडा में अपना दल (एस) के शफीक अंसारी चुनाव जीत चुके हैं। इसी तरह रामपुर में आकाश सक्सेना, ददरौल से उपचुनाव में अरविंद सिंह की जीत भी सीएम योगी के संवाद का ही नतीजा है। लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन के निधन के बाद हुए उपचुनाव में भी सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव के लिए प्रचार-प्रसार किया था। अब सीएम योगी ने 9 सीट पर पूरी ताकत झोंक रखी है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...