15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल उप चुनाव की तारीखों में बदलाव, 13...

उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल उप चुनाव की तारीखों में बदलाव, 13 की बजाए 20 नवंबर को वोटिंग

Published on

नई दिल्ली

देश के तीन राज्यों यूपी, पंजाब और केरल में विधानसभा उपचुनाव की तारीखों में बदलाव हुआ है। निर्वाचन आयोग के अनुसार इन राज्यों में 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव अब 20 नवंबर को होंगे। निर्वाचन आयोग के अनुसार अब इन तीन राज्यों में 14 विधानसभा सीटों पर अब 13 की बजाव 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

जिन 14 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों में बदलाव हुआ है उनमें केरल की एक, पंजाब की 4 और यूपी की 9 सीट शामिल है। खास बात है कि इन सीटों पर मतगणना की तारीख और चुनाव खत्म होने के कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। इन सीटों पर भी वोटों की गिनती 23 नवंबर को ही होगी।

आयोग ने क्यों बदली तारीख?
चुनाव आयोग ने कहा कि विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों (जिनमें बीजेपी, कांग्रेस, बसपा, रालोद शामिल हैं) और कुछ संगठनों ने 13 नवम्बर 2024 को उपचुनाव वाले कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तारीख बदलने की गुजारिश की थी। इन पार्टियों और संगठनों ने उस दिन बड़े पैमाने पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का हवाला दिया था।

इनकी तरफ से कहा गया था कि 13 नवंबरर को वोटिंग से बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती है। इसके साथ ही विभिन्न व्यवस्था संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है। चुनाव आयोग ने इन कारकों पर विचार करते हुए, उपचुनाव तारीखों में बदलाव करने का फैसला किया है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...