16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली दंगा: हत्या की कोशिश के आरोप में नहीं मिली HC से...

दिल्ली दंगा: हत्या की कोशिश के आरोप में नहीं मिली HC से राहत, खालिद सैफी की याचिका खारिज

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को ‘यूनाइटेड अगेंस्ट हेट’ के संस्थापक खालिद सैफी की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने फरवरी 2020 में शहर के कुछ हिस्सों में भड़के सांप्रदायिक दंगों से संबंधित एक मामले में उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का आरोप लगाए जाने के खिलाफ याचिका दायर की थी.

दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने फैसला सुनाते हुए कहा, ‘याचिका खारिज की जाती है.’ दरअसल, 24 फरवरी 2020 को पूर्वोत्तर दिल्ली में सांप्रदायिक झड़पें हुईं थी, उस वक्त नागरिकता कानून के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा नियंत्रण से बाहर हो गई थी, जिसमें कम से कम 53 लोग मारे गए थे और लगभग 700 लोग घायल हुए थे.

खालिद सैफी ने अदालत में दलील दी थी कि एक बार जब वर्तमान मामले में उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध हटा दिए गए, और न तो कोई हथियार बरामद हुआ और न ही कथित गोली चलाने का आरोप उन पर लगाया गया, तो आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत आरोप तय नहीं किए जा सकते.

जगत पुरी थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, 26 फरवरी, 2020 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खुरेजी खास इलाके में मस्जिदवाली गली में भीड़ जमा हो गई थी. भीड़ ने पुलिस के तितर-बितर होने के आदेश का पालन करने से इनकार कर दिया था. आरोप है कि भीड़ ने पत्थर फेंके थे और पुलिसकर्मियों पर हमला किया था, साथ ही किसी ने हेड कांस्टेबल योगराज पर गोली भी चलाई थी.

अभियोजन पक्ष के अनुसार, खालिद सैफी और पूर्व कांग्रेस पार्षद इशरत जहां ने अवैध सभा को उकसाया था. इसी साल जनवरी में ट्रायल कोर्ट ने खालिद सैफी, इशरत जहां और 11 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा और गैरकानूनी सभा से संबंधित आरोप तय करने का आदेश दिया था.

इस मामले में अप्रैल माह के दौरान औपचारिक रूप से आरोप तय किए गए थे. हालांकि, सभी 13 को आपराधिक साजिश, उकसाने और आम इरादे और शस्त्र अधिनियम के तहत आरोपों से मुक्त कर दिया गया है.

Latest articles

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

कोहेफिजा में दर्दनाक हादसा: मार्बल की घिसाई करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

भोपाल राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लालघाटी इलाके में मंगलवार दोपहर...

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ते साइबर ठगी के मामलों...

घूरने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

भोपाल राजधानी भोपाल के रंभा नगर इलाके में घूरने को लेकर हुए विवाद में 6...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...