25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिअमेरिका को दुनिया के मामलों में दिलचस्पी नहीं, चाहे कोई... ट्रंप की...

अमेरिका को दुनिया के मामलों में दिलचस्पी नहीं, चाहे कोई… ट्रंप की जीत पर जयशंकर की प्रतिक्रिया

Published on

नई दिल्ली:

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है। अब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे। इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि अमेरिका अब दुनिया के मामलों में पहले से कम दिलचस्पी ले रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका का यह रुख आगे भी जारी रहेगा, चाहे वहां कोई भी राष्ट्रपति बने। यह बात जयशंकर कैनबरा में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, उनके साथ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री भी थे। जयशंकर ने कहा कि अमेरिका में यह बदलाव बराक ओबामा के समय से ही दिखने लगा था।

उन्होंने कहा, ‘ओबामा के समय से ही अमेरिका दुनिया के मामलों में कम दिलचस्पी लेने लगा था।’ उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप ने इस बात को और ज्यादा जोर देकर कहा है। जयशंकर ने यह भी कहा कि अमेरिका को समझने के लिए सिर्फ उसके मौजूदा राष्ट्रपति की विचारधारा को नहीं देखना चाहिए, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रीय हितों को भी समझना चाहिए। जयशंकर ने कहा, ‘अगर हम वास्तव में उनका विश्लेषण कर रहे हैं, तो हमें एक ऐसी दुनिया के लिए तैयार रहना होगा जहां वास्तव में उस तरह का प्रभुत्व और उदारता जो शुरुआती दिनों में अमेरिका के पास थी, जारी न रहे।’

पीएम मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार दोपहर को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में जीत के लिए डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। आपके पिछले कार्यकाल की सफलताओं की तरह ही, मैं भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं. आइए मिलकर अपने लोगों के कल्याण, वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए काम करें।’

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...