9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्रिकेट के 'नास्त्रेदमस' ने 2014 में ही कर दी थी कमला हैरिस...

क्रिकेट के ‘नास्त्रेदमस’ ने 2014 में ही कर दी थी कमला हैरिस पर भविष्यवाणी, सिर्फ 3 शब्दों में बताया था हार!

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम जब रोहित शर्मा की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में शर्मनाक तरीके से सिर्फ 46 रनों पर आउट हुई तो खूब हंगामा मचा। उस समय सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल होने लगा, जो इंग्लैंड के धाकड़ पेसर जोफ्रा आर्चर का था। उस पोस्ट में सिर्फ 46 नंबर लिखा हुआ था। क्रिकेट फैंस ने उसे भारत के अपने घरेलू मैदान पर सबसे कम रनों पर आउट होने के एंगल को जोड़ा, जबकि अब जब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस हार गई हैं तो तो एक और पोस्ट वायरल हो रहा है।

राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट कैंडिडेट कमला हैरिस को रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने हराया। इसके साथ ही आज ही के दिन 10 साल पहले यानी 11 नवंबर 2014 में किया गया जोफ्रा आर्चर का एक और पोस्ट वायरल होने लगा। आर्चर ने पोस्ट में सिर्फ 3 शब्द लिखे थे, जिसे लोग कमला हैरिस की हार से जोड़कर देख रहे हैं।

रोचक बात यह है कि इस पोस्ट की 10वीं सालगिरह से ठीक एक दिन पहले अमेरिकी चुनाव का रिजल्ट आया। जोफ्रा के इस पोस्ट पर अब ढेरों कॉमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सच में यार इसे तो सब पता है। दूसरे ने लिखा- भगवान जोफ्रा कहिए। हमेशा हर मुद्दे पर जोफ्रा का ट्वीट रहता है। कुछ ने तो डोनाल्ड ट्रंप को टैग करते हुए कहा कि आप इस पोस्ट का रिट्वीट कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि ट्विटर यानी एक्स के मालिक एलन मस्क खुलकर रिपब्लिकन के सपोर्ट में थे। यही वजह है कि ट्रंप ने जीतने के बाद अपने पहले भाषण में मस्क की तारीफ में कोई कमी नहीं छोड़ी। यहां रोचक बात यह है कि चुनावों के रिजल्ट को लेकर नास्त्रेदमस कहे जाने वाले एलन लिक्टमैन की भविष्यवाणी इस बार गलत रही।

उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की 2016 की जीत और जो बाइडन की 2020 की जीत का सही अनुमान लगाया था। ये दोनों ही रिजल्ट उम्मीद के उलट रहे थे, क्योंकि 2016 में ट्रंप के मुकाबले हिलेरी क्लिंटन आगे थीं, जबकि पिछली बार ट्रंप आगे माने जा रहे थे। हालांकि, इस बार उन्होंने हैरिस के पक्ष में अपना अनुमान लगाया था।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...