25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे बांग्लादेश', भारत की दो टूक, कनाडा को...

‘हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे बांग्लादेश’, भारत की दो टूक, कनाडा को भी लताड़ा

Published on

नई दिल्ली,

भारत ने बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी. बता दें कि हाल ही में बांग्लादेश के चटगांव में सांप्रदायिक हिंसा की घटना सामने आई थी. जिसके बाद आरोप लगे थे कि वहां का प्रशासन हिंदू अल्पसंख्यकों पर कड़ा एक्शन ले रहा है.

कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हुए हमले की निंदा
कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर हमले पर रणधीर जयसवाल ने कहा, ‘आपने हमारे द्वारा की गई टिप्पणियों को देखा है. हम ब्रैम्पटन में मंदिर पर हमले की निंदा करते हैं. हमने कनाडाई सरकार से भी सख्ती बरतने की अपील करते हैं. उन लोगों पर एक्शन लिया जाना चाहिए जो इस हिंसा में शामिल थे. हमें उम्मीद है कि कनाडाई सरकार उचित कार्रवाई करेगी. वहां हिंदुओं को बुनियादी सुरक्षा नहीं मिल पा रही है, जो चिंता का विषय है.’

उन्होंने कहा कि हमारे पास कनाडा में एक बड़ा प्रवासी वर्ग है. उन लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और आगे भी ठोस निर्णय लेते रहेंगे. इस दौरान रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने अफगानिस्तान में व्यापारिक समुदाय को ईरान में चाबहार बंदरगाह के उपयोग की पेशकश की है.

भारत-अमेरिका संबंधों पर क्या बोला विदेश मंत्रालय
भारत-अमेरिका संबंधों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, ‘भारत-अमेरिका साझेदारी बेहद खास और बहुआयामी साझेदारी है. हमारे प्रधानमंत्री ने कल राष्ट्रपति ट्रंप से बात की. इससे पहले उन्होंने ‘एक्स’ पर बधाई संदेश भी भेजा था. प्रधानमंत्री मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बताया कि हम बहुत निकटता से काम करने के लिए उत्सुक हैं, जैसा कि उन्होंने पहले भी उनके साथ किया था . भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.’

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...