11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यनोएडा: जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदी महिला, आत्महत्या करने के...

नोएडा: जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदी महिला, आत्महत्या करने के लिए दिल्ली से गई, सामने आई ये वजह

Published on

नोएडा

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-38 ए स्थित ग्रेट इंडिया पैलेस (जीआईपी) मॉल अक्सर किसी न किसी मामले में सुर्खियों में आ ही जाता है। इस मॉल में कभी लड़ाई झगड़े की तो कभी बार में हुई मौत हो या रेप जैसे संगीन आरोप के मामले में खूब सुर्खियों में रह चुका है। अब इसी मॉल में एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। मॉल की चौथी मंजिल से कूदने वाली 36 वर्षीय महिला दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है। महिला का पति से विवाद चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जीआईपी मॉल में बीती देर रात एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जान दे दी। दिल्ली की रहने वाली 36 वर्षीय आकांक्षा सूद ने मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। महिला अकेली ही जीआईपी मॉल घूमने आई थी।

शादी के 15 दिन बाद ही पति से विवाद
महिला घूमते-घूमते चौथी मंजिल पर पहुंची। वहां एग्जिट गेट के पास बनी सीढ़ियों के पास गई और वहां से कूद गई। पुलिस पूछताछ में मृतका के भाई-भाभी ने बताया कि आकांक्षा करावल नगर, दिल्ली की रहने वाली थी और उनका नोएडा से कोई विशेष संबंध नहीं था। आकांक्षा नोएडा क्यों और कैसे पहुंची, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी के मात्र 15 दिन बाद ही पति से विवाद हो गया था, जिसके चलते वर्तमान में तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन था। इस वैवाहिक विवाद के कारण वह गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही थी, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदी
डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि बुधवार-गुरुवार रात के दरम्यान थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से दिल्ली के करावल नगर की रहने वाली आकांक्षा सूद ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद तत्काल स्थानीय पुलिस की ओर से मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच में पाया गया कि महिला ने फायर एग्जिट गेट की सीढ़ियों से कूदकर आत्महत्या की है।

मृतका के परिजनों को सूचना देने पर मौके पर पहुंचे मृतका के भाई-भाभी की ओर से बताया गया कि हम लोग दिल्ली के रहने वाले है। मृतका की शादी वहीं पर हुई थी। नोएडा से कोई संबंध नहीं है। शादी के 15 दिन पश्चात महिला का अपने पति से विवाद हो गया था, जिसका तलाक का केस चल रहा था। इस कारण वो मानसिक तनाव में रहती थी।

Latest articles

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री के निधन पर शोक की लहर; पूर्व गृह मंत्री सहित दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...