3.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeभोपालMP: आया राम, गया राम - पूर्व मंत्री दीपक जोशी फिर BJP...

MP: आया राम, गया राम – पूर्व मंत्री दीपक जोशी फिर BJP में शामिल, शिवराज ने गले लगाकर किया स्वागत

Published on

सीहोर ,

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने फिर से बीजेपी का दामन थाम लिया है. उन्होंने बुधनी विधानसभा उपचुनाव के दौरान नांदनेर में आयोजित एक कार्यक्रम में भगवा पार्टी की सदस्यता ली. इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे.

दीपक जोशी बीते विधानसभा चुनाव के दौरान देवास की हाटपिपल्या सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन वहां बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए मनोज चौधरी को दावेदार घोषित किया था. जिससे नाराज होकर दीपक जोशी ने पार्टी छोड़ कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली थी. हालांकि, कांग्रेस ने उन्हें खातेगांव से टिकट दिया, लेकिन वह 12 हजार 542 वोटों चुनाव हार गए थे.

बीजेपी से तीन बार के विधायक रहे दीपक जोशी दीपक जोशी 2013 में मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में स्कूल, उच्च शिक्षा और कौशल विकास मंत्री भी थे. 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मनोज चौधरी ने बीजेपी के दीपक जोशी को मात दे दी थी. जब 2020 में मध्य प्रदेश में सत्ता का उलटफेर हुआ तो मनोज चौधरी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. बाद में विधानसभा उपचुनाव में भी मनोज चौधरी को जीत हासिल हुई और वह भाजपा विधायक बन गए. इसके बाद हटपिपल्या सीट का समीकरण बदल गया.

दीपक जोशी 2020 के बाद से ही बीजेपी में असहज महसूस कर रहे थे. बीच-बीच में सोशल मीडिया के जरिए भी वह अपना दर्द जाहिर करते थे. इसके बाद उन्होंने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था. लेकिन एक बार फिर वह बीजेपी में आने की तैयारी कर रहे थे. दीपक जोशी ने इसी साल मार्च माह में बीजेपी में वापसी के संकेत दिए थे. मीडिया से कहा था कि बीजेपी के संपर्क में हूं और जल्द ही इसमें शामिल हो सकता हूं. बता दें कि पूर्व विधायक दीपक जोशी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे हैं. दीपक जोशी देवास जिले में पार्टी के बड़े नेता हैं.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this