4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यपप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर से दी जान से...

पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर से दी जान से मारने की धमकी, PA ने दर्ज कराई शिकायत

Published on

पूर्णिया

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। उनके कार्यालय में धमकी भरे मैसेज और कॉल आए हैं। इस बार सांसद के पीए को व्हाट्सएप चैट के जरिए धमकी दी गई है। इसे लेकर पप्पू यादव के निजी संसदीय सचिव मोहम्मद सादिक आलम ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को चैट का प्रिंट भी दिया है। पप्पू यादव को इससे पूर्व भी जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली से महेश पांडेय नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। महेश पांडेय का लॉरेंस बिश्नोई से कोई कनेक्शन नहीं मिला था।

पप्पू को दोबारा धमकी
व्हाट्सएप चैट के मुताबिक पप्पू यादव को इस बार सुपारी लेकर जान से मारने की धमकी दी गई है। सांसद के निजी सचिव के मोबाइल नंबर पर देर रात 2 बजकर 45 मिनट और सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर धमकी वाले मैसेज भेजे गए हैं। जिसने मैसेज भेजा है, उसका नाम स्क्रीन पर कोडी भाई दिख रहा है। प्रोफाइल की तस्वीर में लॉरेंस बिश्नोई की फोटो लगी हुई है। पहली बार पप्पू यादव को यूएई के नंबर से धमकी मिली थी। वो नंबर बाद में महेश पांडेय नाम के आरोपी की साली का नंबर निकला।

व्हाट्सएप पर मिली धमकी
इस बार पप्पू यादव को कोडी भाई वाले मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप के जरिए धमकी मिली है। पूर्व वाले मामले में पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया था कि गिरफ्तार आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उसके अलावा सांसद की ओर से मुहैया कराए गए अन्य नंबरों की जांच भी पुलिस करेगी। ध्यान रहे कि पप्पू यादव ने लॉरेंस गैंग से अभिनेता सलमान खान को धमकी मिलने के बाद एक एक्स पर पोस्ट किया था। उसके बाद लॉरेंस गैंग को चुनौती देते हुए उसके नेटवर्क को 24 घंटे में खत्म करने की बात कही थी।

पप्पू यादव ने मांगी थी सुरक्षा
इस पोस्ट के कुछ ही दिन बाद पप्पू यादव को महेश पांडेय ने कॉल किया था। जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कॉल बताया गया। पप्पू यादव ने इसे लेकर केहाट थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई। इसमें लॉरेंस के कथित गुर्गों की ओर से पप्पू यादव को कर्म से लेकर कांड करने तक की धमकी दे गई थी। इस धमकी के बाद पप्पू यादव ने केंद्र और राज्य सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। पप्पू यादव को पहले से वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलती है। अब वे जेड श्रेणी की सुरक्षा चाहते थे। हालांकि, पुलिस की जांच में आरोपी पकड़ा गया और उसकी धमकी की बात आई गई हो गई। अब दोबारा धमकी मिलने के बाद फिर से पुलिस जांच में जुट गई है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...