7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप की जीत के बाद राष्ट्रपति बाइडेन का पहला संबोधन, बोले- सत्ता...

ट्रंप की जीत के बाद राष्ट्रपति बाइडेन का पहला संबोधन, बोले- सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण होगा

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद अपने पहले संबोधन में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण का आश्वासन दिया. बाइडेन ने ट्रंप से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि प्रशासन ट्रंप की टीम के साथ काम करेगा. राष्ट्रपति ने कमला हैरिस से भी बात की और कहा कि उन्हें अभियान पर गर्व होना चाहिए. बाइडेन ने कहा कि हमें एक-दूसरे को साथी के तौर पर देखना चाहिए. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चुनावी प्रणाली निष्पक्ष है, और उस पर भरोसा किया जा सकता है.

जो बाइडेन ने कहा कि 200 से अधिक वर्षों से अमेरिका ने दुनिया के इतिहास में स्वशासन में सबसे बड़ा प्रयोग किया है. लोग वोट देते हैं और अपने नेता चुनते हैं, और वे इसे शांतिपूर्ण तरीके से करते हैं. लोकतंत्र में लोगों की इच्छा हमेशा प्रबल होती है. कल, मैंने चुनाव में ट्रंप से उनकी जीत पर बधाई देने के लिए बात की. मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि मैं अपने पूरे प्रशासन को शांतिपूर्ण तरीके से काम करने के लिए निर्देश दूंगा. अमेरिकी लोग इसी के हकदार हैं. बाइडेन ने कहा कि कल मैंने उपराष्ट्रपति हैरिस से भी बात की. वह एक लोक सेवक रही हैं. उन्होंने पूरे दिल से प्रयास किया और उन्हें और उनकी पूरी टीम को उनके द्वारा चलाए गए कैंपेन पर गर्व होना चाहिए.

अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मुझे यह भी उम्मीद है कि हम अमेरिकी चुनावी प्रणाली की अखंडता के बारे में सवाल को खत्म कर सकते हैं. यह ईमानदार है, यह निष्पक्ष है और यह पारदर्शी है. इस पर भरोसा किया जा सकता है, चाहे जीत हो या हार.

ट्रंप ने तो क्लीन स्विप ही कर दिया, सातवां स्विंग स्टेट एरिजोना भी जीत लिया
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने न सिर्फ जीत दर्ज की बल्कि इतिहास रच दिया. ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि ट्रंप ने सातों स्विंग स्टेट्स में जबरदस्त जीत दर्ज की है. ये जीत कई मायनों में खास है. दरअसल, अमेरिका के सातों स्विंग स्टेट के वोटर्स का मूड भांपना असंभव जैसा ही माना जाता है. ये 7 राज्य ही अमेरिकी राष्ट्रपति की जीत हार में बड़ी भूमिका निभाते हैं. ट्रंप की जीत के बाद दिग्गज कारोबारी और टेस्ला के मालिक एलॉन मस्क ने सोशल मीडिया पर इस जीत को ऐतिहासिक बताया है.

मस्क ने कहा,’एरिजोना ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का ऐलान कर दिया है. इस नतीजे के बाद सभी स्विंग स्टेट्स में क्लीन स्वीप हो गया है. यह रेड वेव की जबरदस्त सफलता का प्रतीक है. यह लैंडस्लाइड से भी बढ़कर है, क्योंकि रिपब्लिकन जीत गये हैं.’

> प्रेसीडेंसी
> पॉपुलर वोट
> सीनेट मेजोरिटी
> हाउस मेजोरिटी
> स्टेट गवर्नर मेजोरिटी
> स्टेट लेजिस्लेचर मेजोरिटी

जिन राज्यों में रेड नहीं हुआ (ट्रंप नहीं जीते), उनमें से ज्यादातर में वोटर आईडी की जरूरत नहीं है. यह संयोग ही हो सकता है. एक अहम बदलाव के लिए लोगों की ओर से यह स्पष्ट जनादेश है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...