25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'क्या दिल्ली वाले मूर्ख हैं?' सौरभ भारद्वाज ने LG पर लगाए गंभीर...

‘क्या दिल्ली वाले मूर्ख हैं?’ सौरभ भारद्वाज ने LG पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- फॉर्म हाउस के लिए हुआ सबकुछ

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में फिर से पेड़ काटने का मामला गरमा गया है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। भारद्वाज ने सवाल उठाया कि क्या कोई जूनियर अधिकारी रिज में 1670 पेड़ काट सकता है? उन्होंने कहा कि LG सक्सेना को क्या लगता है, दिल्ली वाले मूर्ख हैं? सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए जो परमिशन मांगी गई थी, उसमें मैप के जरिए जो एलाइनमेंट बताई गई थी, असल में सड़क की एलाइनमेंट बदल दी गई। यह सब एक फार्म हाउस को बचाने के लिए किया गया था।

एलजी पर झूठ बोलने का लगाया आरोप
उन्होंने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जब यह मामला गया था तो DDA और केंद्र सरकार के वकीलों ने कहा था कि LG विनय सक्सेना उस जगह पर नहीं गए थे जहां पेड़ काटे गए। लेकिन बाद में एक अधिकारी ने बताया कि 3 फरवरी को LG सक्सेना वहां गए थे, जहां बाद में पेड़ काटे गए। उस समय सारे बड़े अधिकारी भी वहां मौजूद थे।

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने LG से पूछा कि आपको कब पता चला कि DDA ने गैरकानूनी तरीके से पेड़ काट दिये? तो उपराज्यपाल ने हलफनामे में कहा कि 10-6-2024 को पता चला लेकिन DDA के वाइस चेयरमैन ने एक खत LG साहब को लिखा था जिसमे LG साहब को लिखा गया था कि मैंने आपको ये बात 12-4-2024 को भी बताई थी। यानि संवैधानिक पद पर बैठ कर LG साहब सुप्रीम कोर्ट के सामने शपथ लेकर झूठ बोल रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने अंत में कहा कि यह साफ है कि इस पूरे मामले में एक बड़ी साजिश थी, जिसे एक एनजीओ ने उजागर किया है, और अब इस मामले में बड़े लोग फंसने वाले हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...